भारत को U19 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान

अंडर-19 वर्ल्ड कप में विजयी आगाज

भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का विजयी आगाज किया है। 6 फरवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे स्टार खेल रहे हैं।

Image Source: BCCI/X

म्हात्रे की कप्तानी में टीम बनेगी चैंपियन?

भारतीय टीम छठे खिताब की तलाश में उतरी है। टीम की कमान आयुष म्हात्रे संभाल रहे हैं। म्हात्रे कप्तानी में टीम इंडिया कहां फिनिश करेगी, यह आने वाला वक्त बताएगा। उससे पहले आइए जानते हैं किन 5 कप्तानों ने भारत को U19 वर्ल्ड कप जिताया है।

Image Source: ICC/X

कैफ ने दिलाई पहली ट्रॉफी

मोहम्मद कैफ टीम इंडिया को अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले पहले कप्तान हैं।

Image Source: ICC/X

साल 2000 में पहली बार बने चैंपियन

कैफ की कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2000 में पहला अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराया था। टीम में युवराज सिंह भी शामिल थे।

Image Source: ICC/X

कोहली ने 2008 में जिताया खिताब

विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में 2008 में भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताया था। उस समय टीम में रवींद्र जडेजा और मनीष पांडे भी थे।

Image Source: ICC/X

उन्मुक्त ने 2012 में किया कमाल

उन्मुक्त चंद की कप्तानी में भारत ने 2012 अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। फाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी थी।

Image Source: ICC/X

पृथ्वी शॉ ने 2018 में चैपियन बनाया

पृथ्वी शॉ की अगुवाई में भारतीय टीम ने 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई थी।

Image Source: ICC/X

फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई

पृथ्वी शॉ की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंदा था। भारतीय टीम में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और रियान पराग भी शामिल थे।

Image Source: ICC/X

ढुल की कप्तानी में आई पांचवीं ट्रॉफी

2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान यश ढुल थे।

Image Source: ICC/X