एंथनी अल्बानीज ऑस्ट्रेलिया के पहले ऐसे पीएम बन गए हैं जिन्होंने पीएम रहते हुए शादी की है।
एंथनी अल्बानीज की पत्नी को नाम जोडी हेडन है। वह उनसे 14 साल छोटी हैं। वह अब ऑस्ट्रेलिया की नई फर्स्ट लेडी हैं।
जोडी हेडन ऑस्ट्रेलिया की एक फाइनेंस कंपनी में काम करती हैं।
जोडी हेडन और एंथनी अल्बानीज पहली बार मार्च 2020 में मेलबर्न में एक बिजनेस डिनर के दौरान मिले थे।
एक साल पहले वैलेंटाइन डे पर एंथनी अल्बानीज ने जोडी हेडन को प्रपोज किया था।
जोडी हेडन ने एंथनी अल्बानीज के साथ मिलकर चुनाव प्रचार भी किया था। वह कई मौकों पर साथ देखे गए।
29 नवंबर 2025 को शादी समारोह का आयोजन कैनबरा में PM के आधिकारिक आवास 'द लॉज' में किया गया।
पीएम ऑफिस के मुताबिक, अगले हफ्ते सोमवार से शुक्रवार तक दोनों ऑस्ट्रेलिया में अपना हनीमून मनाएंगे।
शादी के बाद दोनों ने कहा कि हम दोनों एक नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर बहुत खुश हैं।