दूसरे के पास क्या है, दूसरे किस काम को करने में समर्थ हैं यह देखने की बजाय अपने आप पर ध्यान दें।
गलत विचारों को दूर रखें और हमेशा खुद को पॉजिटिव रखें।
नई कौशल और ज्ञान प्राप्त करने से आप नई चीज सीखेंगे तो आपके अंदर आत्मविश्वास भी बढे़गा।
जीवन की छोटी-छोटी खुशियों को पहचानें और उनका आनंद लें इससे आप खुद को खुश रख सकते हैं।
दूसरों से ज्यादा उम्मीद करना दुख का कारण बनता है। अपने आप पर भरोसा रखें।
अपने जीवन के उद्देश्य को खोजने से आपको दिशा और अर्थ मिलेगा। जिससे आपको अधिक खुश रहने में मदद मिलेगी।
अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल करें और अपने आप को प्राथमिकता दें।
अपने जीवन में अच्छी चीजों के लिए आभार व्यक्त करने से आपको अधिक सकारात्मक और खुश रहने में मदद मिलेगी।
तनाव को कम करने के लिए तकनीकों जैसे कि ध्यान, योग, और गहरी सांस लेने का अभ्यास करें।
नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, और पर्याप्त नींद लेने से आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी।