वाटरस्पॉट एक प्राकृतिक घटना जिसमें पानी पर बवंडर बनता हुआ नजर आता है।
यह ज्यादातर समुद्र, झील या बड़े पानी के स्रोत में होता है, जिसमें लगता है कि बादल जमीन से पानी खींच रहे हैं।
गर्म पानी की सतह से उठने वाली गर्म नमी वाली हवा ऊपर जाकर ठंडी हवा से मिलती है।
गर्म और ठंडी हवा में दबाव का अंतर हवा को तेजी से घुमाता है।
यह अक्सर बहुत सारे बादलों के झुंड से जुड़ा होता है और इसकी हवा की रफ्तार 80–200 किमी/घंटा तक हो सकती है।
सामान्य तौर पर वाटरस्पॉट कुछ मिनटों से 15-20 मिनट तक जीवित रहते हैं।
यह नावों, समुद्री जहाज़ों और तटों के लिए खतरनाक हो सकता है।
पानी की सतह से ऊपर तक उठती बारीक बूंदों की लहर जैसी दिखती है।