गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करें जो शरीर को ठंडा रहेगा।
नारियल पानी लो कैलोरी ड्रिंक है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, एमिनो एसिड की भरपूर मात्रा होती है।
गर्मी में सत्तू ड्रिंक एक बार जरूर पिएं। इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है जो शरीर को एनर्जी देने का काम करता है।
गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए छाछ का सेवन करें।
शिंकजी गर्मियों के लिए परफेक्ट ड्रिंक है। इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है।
गर्मी में लू से बचने के लिए आम पन्ना पी सकते हैं। इसमें विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है।
गर्मी के मौसम में बेल का शरबत पीना चाहिए। यह जूस शरीर को ठंडा रखता है।