सामान्य तौर पर वयस्क पुरुषों में महिलाओं की तुलना में खून की कुल मात्रा ज्यादा होती है।
एक औसत वयस्क पुरुष के शरीर में लगभग 5 से 5.5 लीटर खून होता है।
एक औसत वयस्क महिला के शरीर में लगभग 4 से 4.5 लीटर खून होता है।
पुरुषों का शरीर महिलाओं की तुलना में बड़ा होता है, इसलिए उसी अनुपात में खून की मात्रा भी अधिक रहती है।
महिलाओं में हार्मोनल कारणों और पीरियड आदि की वजह से खून की मात्रा और हीमोग्लोबिन लेवल में उतार–चढ़ाव भी देखा जाता है।
प्रेगनेंसी के दौरान महिला के शरीर में सामान्य से लगभग 30–50 प्रतिशत तक अधिक खून हो सकता है, ताकि भ्रूण को पर्याप्त पोषण मिल सके।
अगर डॉक्टरों की मानें तो एक स्वस्थ इंसान के शरीर में खून का अनुपात उसके कुल वजन के मुकाबले करीब 8 फीसदी होना चाहिए।
एक हेल्दी इंसान हर दिन 400 से 2000 मिलीलीटर के बीच खून प्रोड्यूस करता है और अपने पूरे जीवन में करीबन 34400 लीटर खून बनाता है।
व्यक्ति के शरीर में मौजूद कुल खून का करीब 10% तक डोनेट किया जा सकता है। दो डोनेशन के बीच करीब 56 दिन का गैप होना चाहिए।