महिला हॉकी इंडिया लीग के पहले सीजन का फाइनल 26 जनवरी को ओडिशा वॉरियर्स और JSW सूरमा हॉकी क्लब के बीच खेला गया।
रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम में हुई खिताबी भिड़ंत में ओडिशा वॉरियर्स ने सूरमा हॉकी क्लब को 2-1 से हरा दिया।
ओडिशा वॉरियर्स की ओर से दोनों गोल ऋतुजा दादासो ने दागे। ऋतुजा ने 20वें और 56वें मिनट में स्कोर किया।
सूरमा के लिए एकमात्र गोल पेनी स्किब ने किया। पेनी ने 28वें मिनट में गोल दागकर टीम को बराबरी दिलाई थी।
मुकाबला पेनल्टी शूटआउट की ओर जा रहा था। लेकिन नियमित समय खत्म होने से 4 मिनट पहले ऋतुजा ने निर्णायक गोल दगा दिया।
ऋतुजा के गोल की मदद से वॉरियर्स ने महिला हॉकी इंडिया लीग की पहली चैंपियन टीम बनने का गौरव हासिल किया।
खिताबी जीत हासिल करने के बाद वॉरियर्स पर पैसों की बरसात हुई है।
महिला हॉकी इंडिया लीग के उद्घाटन सीजन की चैंपियन टीम ओडिशा वॉरियर्स को 1.5 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिली।
वॉरियर्स के हाथों फाइनल गंवाने वाली सूरमा की टीम भी मालामाल हुई है। उन्हें 1 करोड़ रुपए मिले। वहीं तीसरे नंबर पर रही श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स को 20 लाख की प्राइज मनी दी गई।