असम के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग पंचतत्व में विलीन हो गए। 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में उनका निधन हो गया था।
जुबीन की पत्नी गरिमा का रो-रोकर बुरा हाल है। वह पति के पार्थिव शरीर के पास हाथ जोड़कर बैठ गई और फफफ कर रो पड़ीं।
जुबीन की चिता को उनकी बहन पाल्मी बोरठाकुर ने मुखाग्नि दी। जुबीन के परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।
जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। फैंस ने उन्हें mayabini गाकर विदाई दी।
जुबीन गर्ग को फैंस ने नम आंखों से विदाई दी। उनकी मौत से फैंस सदमे में है।
जुबिन को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
स्कूबा डाइविंग करते समय उन्हें चोटें आई थी जहां उन्हें अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जुबीन गर्ग ने 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी अचानक मृत्यु से फैंस बुरी तरह से टूट गए।
जुबीन ने हिंदी समेत अलग-अलग भाषाओं में कई हिट गाने गाए थे जो आज भी दर्शकों को याद है।