देश भर में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की भर्ती के लिए इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने 22 नवंबर 2025 को अलग-अलग राज्यों में प्रीलिम्स की परीक्षा आयोजित की। परीक्षा चार शिफ्ट में आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा में कुल 40-40 नंबर के दो पेपर होते हैं और सभी 80 प्रश्नों का उत्तर देने के लिए 45 मिनट का समय दिया जाता है। इस परीक्षा के बाद उम्मीदवारों ने बताया की पेपर आसान था और उन्हें अब रिजल्ट और कटऑफ का इंतजार है।
इस परीक्षा में रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के सवाल पूछे जाते हैं। चारों शिफ्ट के छात्रों ने बताया कि 80 में से 60 से ज्यादा प्रश्न काफी आसान थे। हर एक शिफ्ट में सबसे ज्यादा प्रश्न इनइक्वलिटी, बॉक्स पजल और फ्लोर बेस्ड पजल से पूछे गए थे। छात्रों ने पेपर को आसान बताया लेकिन कुछ प्रश्नों को हल करने में छात्रों को ज्यादा समय लगा।
यह भी पढ़ें-- कैसे बनते हैं फॉरेंसिक साइंटिस्ट, पढ़ाई से नौकरी तक, सब जानिए
कटऑफ जानना क्यों जरूरी?
कटऑफ कितनी जाएगी इस बात का स्टीक आकलन लगा पाना तो मुश्किल है लेकिन छात्रों से मिले रिव्यू और पिछले सालों की कटऑफ के आधार पर कई संस्थान अनुमानित कटऑफ जारी करते हैं। कटऑफ देखने के लिए उम्मीदवार काफी उत्सुक होते हैं क्योंकि इससे वह अपनी आगे की रणनीति तय कर पाते हैं। कटऑफ से उम्मीदवारों को अपनी परफॉर्मेंस की स्टीक जानकारी मिलती है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को यह भी पता चल जाता है कि उन्हें मेंस की तैयारी में जुट जाना चाहिए या नहीं। उम्मीदवार कटऑफ के मार्क्स के आधार पर अपने आपको अगले लेवल के लिए मानसिक रूप से तैयार करते हैं।
कटऑफ लिस्ट कई चीजों पर निर्भर करती है। इसमें कुल वैकेंसी और राज्यवार कितने उम्मीदवारों ने पेपर दिया यह दो पहलु बहुत मायने रखते हैं। इनके अलावा शिफ्ट वाइज पेपर में अंतर, नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस और उम्मीदवारों की परफॉर्मेंस के आधार पर तय होता है। अनुमानित कटऑफ अंतिम कटऑफ नहीं होती है। इसमें बदलाव हो सकता है।
राज्यवार कटऑफ
बैंकर्स अड्डा ने प्रीलिम्स की परीक्षा होने के बाद अपनी वेबसाइट पर अनुमानित कटऑफ जारी की है।
- अरुणाचल प्रदेश: 49–55
- असम: 51–57
- बिहार: 51–57
- छत्तीसगढ़: 50–55
- गुजरात: 53–57
- हिमाचल प्रदेश: 48–53
- जम्मू & कश्मीर: 50–55
- झारखंड: 50–55
- कर्नाटक: 51–57
- केरल: 51–57
- मध्य प्रदेश: 53–57
- महाराष्ट्र: 50–55
- मणिपुर: 46–51
- मेघालय: 46–51
- मिज़ोरम: 49–53
- नागालैंड: 47–51
- ओडिशा: 49–55
- पुडुचेरी: 47–51
- पंजाब: 51–55
- राजस्थान: 55–57
- हरियाणा: 49–53
- तमिलनाडु: 53–57
- तेलंगाना: 53–57
- त्रिपुरा: 49–53
- उत्तर प्रदेश : 55–57
- उत्तराखंड: 51–53
- पश्चिम बंगाल: 51–53
यह भी पढ़ें- CA की परीक्षा में फेल हो गए तो क्या करें? ये हैं शानदार करियर ऑप्शन
प्रीलिम्स के बाद क्या?
इस भर्ती में प्रीलिम्स का रिजल्ट और कटऑफ आने के बाद अगले चरण की परीक्षा होगी। प्रीलिम्स में राज्यवार कटऑफ आने के बाद उम्मीदवार अगले चरण में मेन्स की परीक्षा देंगे। इस भर्ती के लिए मेन्स की परीक्षा 28 दिसंबर 2025 को हो सकती है। इसके बाद राज्यवार उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उन्हें इंटरव्यू में बैठने का मौका दिया जाएगा। इंटरव्यू 2026 में जनवरी या फरवरी में होगा। इंटरव्यू 100 नंबर को होगा।
