ईई मेन देश का सबसे मशहूर इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम है। इस परीक्षा के जरिए भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन मिलता है। यह परीक्षा हर साल होती है और साल 2026 के लिए जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट आज जारी होगा। इस बीच छात्रों के मन में सवाल है कि अगर उनका रिजल्ट अच्छा नहीं आया तो वे क्या करेंगे। 

 

जेईई मेन्स सेशन 1 की परीक्षा 21-29 जनवरी 2026 के बीच आयोजित हुई थी। इस परीक्षा की फाइनल आंसर की आज जारी कर दी गई है और इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद  आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर JEE Main 2026 सेशन 1 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: JEE Mains 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर की जारी, इस लिंक से चेक कर पाएंगे रिजल्ट

 

खराब स्कोर हुआ तो क्या करें?

JEE Main 2026 सेशन 1 में अगर आपका स्कोर अच्छा नहीं आया तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आपके पास अपना स्कोर सुधारने का मौका है। आप स्कोर अच्छा ना होने पर JEE Main 2026 सेशन 2 के लिए अप्लाई कर सकते है। अगर JEE Main 2026 सेशन 1 में आपको स्कोर 95 परसेंटाइल से ज्यादा है तो आप JEE एडवांस के लिए मेन्स कटऑफ पास कर सकते हैं। इस स्थिति में आप एडवांस की तैयारी शुरू कर सकते हैं। 

JEE Main 2026 सेशन 2

 

JEE Main 2026 सेशन 1 और सेशन 2 में समय का अंतर है। अगर आप JEE Main 2026 सेशन 1 में अच्छा स्कोर नहीं कर पाते तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आपको एक और मौका देती है। अप्रैल महीने में आप JEE Main 2026 सेशन 2 की परीक्षा दे सकते हैं। दोनों परीक्षाओं में मुख्य अंतर समय का ही है। एनटीए दोनों परीक्षाओं में से जो बेहतर स्कोर होगा उसे मान्यता देगा। 

कैसे करें अप्लाई?

जेईई मेन्स 2026 के सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अभी जारी है। अगर आप JEE Main 2026 सेशन 2 की परीक्षा देना चाहते हैं तो आप https://jeemain.nta.nic.in  वेबसाइट पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 25 फरवरी तक ओपन है। अगर आप सेशन 2 में शामिल होना चाहते हैं तो 25 फरवरी से पहले अप्लाई करें। 

JEE Main 2026 सेशन 2 रजिस्ट्रेशन फॉर्म

 

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'कैंडिडेट एक्टिविटी' बोर्ड पर जाकर 'JEE Main 2026 सेशन 2 रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक कर सकते हैं।
  • इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करें।  
  • इसके बाद अपनी सारी डिटेल्स अपलोड करने के बाद फीस का भुगतान करें। 
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन सब्मिट कर दें और आपका फॉर्म पूरा हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें: भारत में AI की पढ़ाई कराने वाले बेहतरीन कोर्सेज और इंस्टीट्यूट कौन से हैं?

अच्छा स्कोर तो क्या करें?

अगर JEE Main 2026 सेशन 1 में आपका स्कोर अच्छा है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। JEE Main 2026 सेशन 2 की परीक्षा के बाद फाइनल रैंक जारी की जाएगी। उसके बाद आप JoSSA की काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और सीट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, JEE Main 2026 सेशन 1 में पेपर मीडियम लेवल का था। एक अनुमावन के अनुसार, JEE Main 2026 सेशन 1 में जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को JEE एडवांस में बैठने के लिए 91-93 के बीच कटऑफ हो सकती है। हालांकि, इस बारे में स्पष्ट जानकारी दूसरे सत्र का रिजल्ट जारी होने के बाद मिलेगी।