रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआबी) की ओर से की जाने वाली ग्रेजुएट लेवल एनटीपीसी भर्ती की प्रक्रिया जारी है। एनटीपीसी में कई नॉन टेक्निकल पद शामिल होते हैं और इनके लिए RRB NTPC भर्ती करवाता है। अगर आप इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आप www.rrbapply.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए 27 नवंबर लास्ट तारीख निर्धारित की गई है। RRB NTPC में क्लर्क से लेकर स्टेशन मास्टर तक कई पद शामिल होते हैं।

 

रेलवे में नॉन टेक्निल पदों पर होने वाली भर्ती को आम तौर पर आरआरबी एनटीपीसी के नाम से ही जाना जाता है। एनटीपीसी की फुल फॉर्म नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी है और यह राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली परीक्षा है। इसमें ग्रेजुएशन और 12वीं के बाद दो लेवल पर भर्ती होती है। दोनों लेवल पर अलग-अलग पद बांटे गए हैं और आप अपनी योग्यता के हिसाब से भर्ती में शामिल हो सकते हैं। अलग-अलग पदों पर भर्ती के बाद पद के हिसाब से अलग-अलग सैलरी और सुविधाएं मिलती हैं। 

 

यह भी पढ़ें-- CAT के जरिए अगर IIM में नहीं मिला एडमिशन फिर कैसे करें MBA की पढ़ाई? यहां जानिए

12वीं के बाद पद और काम

  • जूनियर क्लर्क- इसमें डाटा एंट्री, ऑफिस रिकॉर्ड संभालना और फाइल मैनेज करने जैसे काम शामिल होते हैं।
  • अकाउंट्स क्लर्क- रेलवे के अकाउंट्स और काइनेंस का रिकॉर्ड मैनेज करना।
  • ट्रेन क्लर्क- ट्रेनों की पोजीशन, मूवमेंट और टाइमिंग्स का रिकॉर्ड रखना।
  • कमर्शियलय/ टिकट क्लर्क- टिकट जारी करना, रिजर्वेशन और यात्री सेवा से जुड़े काम देखना। 

ग्रेजुएट लेवल के पद

  • गुड्स गार्ड- मालगाड़ियों की निगरानी करना और उनकी टाइमिंग का ध्यान रखना।
  • स्टेशन मास्टर- इस पद पर नियुक्त व्यक्ति को पूरे स्टेशन को मैनेज करना, ट्रेनों की मूवमेंट और और यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखना होता है।
  • ट्रैफिक असिस्टेंट- ट्रेनों की मूवमेंट और रूम कंट्रोल सिस्टम संभालने की जिम्मेदारी।
  • सीनियर क्लर्क- फाइलों की देखरेख और डेटा एंट्री।
  • कमर्शियल अपरेंटिस- रेलवे के कमर्शियल विभाग में ट्रेनिंग से लेकर मैनेजमेंट स्तर की जिम्मेदारी।
  • सीनियर टाइम कीपर- ट्रेन टाइमिंग और शेड्यूल की निगरानी करना। 

 

यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद पैरामेडिकल की पढ़ाई कैसे करें? कॉलेज से कोर्स तक, सब जानिए

भर्ती प्रक्रिया

रेलवे भर्ती बोर्ड इन पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करता है। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित समय में फॉर्म भरना होता है। भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होता है। यह टेस्ट भी दो लेवल पर होता है, जिसमें सीबीटी-1 और सीबीटी-2 शामिल होते हैं। फिजिकल टेस्ट ज्यादातर पदों पर नहीं होता है लेकिन कुछ पदों के लिए यह जरूरी है। इनके अलावा कुछ पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट, स्किल टेस्ट और फिजिकल भी होता है। सिलेक्शन प्रोसेस में सबसे लास्ट में डॉक्यूमेंट वेरिफाई होते हैं और इसके बाद उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र मिल जाता है। 

कितनी होती है सैलरी?

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के जरिए होने वाली नियुक्ति में शुरुआती सैलरी 19,900 से लेकर 35,400 तक हो सकती है। यह कर्मचारियों की बेसिक सैलरी होती है और इसके अलावा कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस, ट्रैवल अलाउंस, मेडिकल और अन्य सुविधाएं मिलती हैं। शुरुआती सैलरी 19,900 से ज्यादा भी हो सकती है यह पद के स्तर पर निर्भर करती है।