बिहार के चुनावी नतीजों ने चौंका दिया है। एनडीए ने 200 से ज्यादा सीटें जीत ली हैं। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी है, जिसने 89 सीटों पर जीत दर्ज की है। जेडीयू को 85 सीटें मिली हैं। महागठबंधन तो 40 सीटें भी नहीं जीत पाया। आरजेडी 25 और कांग्रेस 6 सीटों पर आकर सिमट गईं। इसके साथ ही अब बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
नतीजों को लेकर हैरानी भी जताई जा रही है। ज्यादातर एग्जिट पोल वैसे तो एनडीए की ही वापसी का अनुमान लगा रहे थे लेकिन इतनी बड़ी जीत का अंदाजा तो किसी ने नहीं लगाया था।
वैसे तो हर चुनाव में ही कई सीटें ऐसी होती हैं जहां हार-जीत का अंतर कुछ ही वोटों से तय होता है। बिहार में भी ऐसी कुछ सीटें हैं जहां चंद वोटों से हार-जीत तय हुई है। इनमें संदेश, अगिआंव, बोध गया, फारबिसगंज जैसी कुछ सीटें शामिल हैं।
यह भी पढ़ें-- BJP से 14.64 लाख वोट ज्यादा मिले, फिर भी RJD की सीटें कम; कैसे हुआ ऐसा?
वे सीटें जहां रहा करीबी मुकाबला
- संदेश: जेडीयू के राधा चरण शाह ने सिर्फ 27 वोटों से जीत हासिल की। राधा चरण को 80,598 और आरजेडी उम्मीदवार दीपू सिंह को 80,571 वोट मिले हैं।
- अगिआंव: बीजेपी के महेश पासवान ने CPI(ML)L के शिव प्रकाश रंजन को 95 वोटों से हराया है। महेश पासवान को 69,412 और शिव प्रकाश को 69,317 वोट मिले हैं।
- ढाका: आरजेडी के फैजल रहमान ने बीजेपी के पवन जायसवाल को 178 वोटों से हराकर जीत हासिल की। फैजल रहमान को 1,12,727 और पवन जायसवाल को 1,12,549 वोट मिले हैं।
- फारबिसगंज: कांग्रेस के मनोज बिस्वास ने 221 वोट से चुनाव जीता। उन्होंने बीजेपी के विद्या सागर को हराया। मनोज बिस्वास को 1,20,114 लाख और विद्या सागर को 1,19,893 लाख वोट मिले हैं।
यह भी पढ़ें-- कितने सही साबित हुए एग्जिट पोल्स के नतीजे? असली नतीजों से समझिए
- बलरामपुर: एलजेपी (आर) की संगीता देवी ने AIMIM के मोहम्मद आदिल हसन को 389 वोटों से हराया। संगीता देवी को 80,459 और आदिल हसन 80,070 वोट मिले हैं।
- चनपटिया: कांग्रेस के अभिषेक रंजन ने बीजेपी के उमाकांत सिंह को 602 वोटों से हराया। अभिषेक रंजन को 87,538 और उमाकांत सिंह को 86,936 वोट मिले हैं।
- जहानाबाद: आरजेडी के राहुल कुमार ने 793 वोटों से चुनाव जीता। उन्होंने जेडीयू के चंदेश्वर प्रसाद को हराया। राहुल कुमार को 86,402 और चंदेश्वर प्रसाद को 85,609 वोट मिले हैं।
- बोध गया: आरजेडी के कुमार सर्वजीत ने एलजेपी (आर) को श्यामदेव पासवान को 881 वोट से हराया। कुमार सर्वजीत को 1,00,236 और श्यामदेव को 99,355 वोट मिले हैं।
- बख्तियारपुर: एलजेपी (आर) के अरुण कुमार ने 981 वोटों से चुनाव जीता। उन्होंने आरजेडी के अनिरुद्ध कुमार को हराया। अरुण कुमार को 88,520 और अनिरुद्ध कुमार को 87,539 वोट मिले हैं।
