बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की वापसी हुई है। बिहार में चुनावों से पहले कराए गए अलग-अलग एग्जिट पोल्स में यह दावा किया गया था कि सरकार की सत्ता में वापसी हो रही है। किसी भी एग्जिट पोल में यह दावा नहीं किया गया था कि एनडीए को 200 से ज्यादा सीटें हासिल होंगी और महागठबंधन 40 का भी आंकड़ा नहीं छू पाया है। तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब अधूरा ही रह गया। बिहार के लोगों ने उनके चुनावी वादों पर भरोसा नहीं किया। मुख्यमंत्री तो दूर, उनकी इतनी कम सीटें आईं हैं कि बिहार में उन्हें नेता विपक्ष का दर्जा तक नहीं मिलेगा।
एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे थे कि एनडीए की वापसी हो रही है लेकिन यह वापसी किसी ने सोची नहीं थी। बिहार में खुद अमित शाह ने इशारा किया था कि उनकी 160 सीटें आ रहीं हैं लेकिन जो नतीजे आए, उसे देखकर लोग हैरान रह गए। एनडीए गठबंधन ने 200 से ज्यादा सीटें हासिल की हैं। 11 में से 10 पोल्स ने नीतीश कुमार की अगुवाई वाले NDA को प्रचंड बहुमत दिया था। एग्जिट पोल में दावा किया गया था कि तेजस्वी यादव विपक्ष में बैठेंगे। जन सुराज के नाम का बिहार में शोर खूब मचा लेकिन एक भी सीटें नहीं आ सकीं।
यह भी पढ़ें: बिहार में NDA की आंधी, 202 सीटों पर कब्जा, BJP बनी सबसे बड़ी पार्टी
एग्जिट पोल क्या है?
मतदान खत्म होने के बाद बाहर निकले वोटरों से पूछताछ कर बनाई गई अनुमानित रिपोर्ट, एग्जिट पोल है। इसमें लोगों से पूछा जाता है कि किसने किसे वोट दिया और क्यों दिया। एग्जिट पोल, चुनाव के नतीजों से पहले के अनुमान हैं, जो कई बार गलत भी हुए हैं।
असली नतीजे क्या आए हैं?
- BJP: 89
- JDU: 85
- RJD: 25
- LJPRV: 19
- INC: 6
- AIMIM: 5
- HAMS: 5
- अन्य: 9
एग्जिट पोल में यह दावा किया गया था कि सरकार को एनडीए की ही बन रही है। किसी ने 243 विधानसभा सीटों में से 200 पार सीटें आने का अनुमान नहीं जताया था। बिहार में एनडीए को 202 सीटें मिलीं हैं। महागठबंधन की कुल 35 सीटें आईं हैं। जन सुराज शून्य पर है। अन्य के खाते में 6 सीटें गईं हैं।
यह भी पढ़ें: मुस्लिम प्रभाव वाली सीमांचल की 24 सीटों पर NDA ने पलटा खेल, सीट व वोट दोनों बढ़े
किसने क्या अनुमान लगाया था?
- TIF रिसर्च
NDA: 145-163
महागठबंधन: 76-95
अन्य: 3-6 - एक्सिस माई इंडिया
NDA: 121-141
महागठबंधन: 98-118
जन सुराज पार्टी: 0-2
अन्य: 1-5 - टुडेज चाणक्य
NDA: 148-172
महागठबंधन: 65-89
जन सुराज पार्टी: 0
अन्य: 3-9 - मैट्रिज
NDA: 147-167
महागठबंधन: 70-90
जन सुराज पार्टी: 0-2
अन्य: 2-5 - पी-मार्क
NDA: 142-162
महागठबंधन: 80-98
जन सुराज पार्टी: 1-4
अन्य: 0-3 - पीपुल्स पल्स
NDA: 133-159
महागठबंधन: 75-101
जन सुराज पार्टी: 0-5
अन्य: 2-8 - भास्कर
NDA: 145-160
महागठबंधन: 73-91
जन सुराज पार्टी: 0
अन्य: 5-10 - पीपुल्स इनसाइट
NDA: 133-148
महागठबंधन: 87-102
जन सुराज पार्टी: 0-2
अन्य: 3-6 - JVC एग्जिट पोल्स
NDA: 135-150
महागठबंधन: 88-103
जन सुराज पार्टी: -
अन्य: 3-7 - पोलस्ट्रैट
NDA: 133-148
महागठबंधन: 87-102
जन सुराज पार्टी: 0
अन्य: 3-5 - पोल डायरी
NDA: 184-209
महागठबंधन: 32-49
जन सुराज पार्टी: -
अन्य: 1-5 - वोट वाइब
NDA: 125-145
महागठबंधन: 95-115
जन सुराज पार्टी: 0-2
अन्य: 1-3
