जब से चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा की है तब से पश्चिम बंगाल लगातार चर्चा में है। अब ममता बनर्जी ने टीएमसी के 291 कैंडीडेट्स के लिए लिस्ट जारी कर दिया है। ममता खुद भबानीपुर से चुनाव लड़ेंगी जबकि शशि पांजा मणिकतला से मैदान में हैं। सुवेंदु अधिकारी भी भबानीपुर से ही चुनाव लड़ रहे हैं। लिस्ट में दार्जिलिंग, कुर्सियोंग, कलिम्पोंग में कैंडीडेट्स के नाम की घोषणा नहीं की है। इन तीन सीटों पर अपनी गठबंधन पार्टी भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा ने अपने कैंडीडेट्स उतारे हैं।

 

लिस्ट के मुताबिक इसमें 50 से अधिक महिलाओं को टिकट दिया गया है। इसके अलावा 78 एससी 17 एसटी कैंडीडेट्स, 47 माइनॉरिटी कैंडीडेट्स, 4 कैंडीडेट्स 31 साल से नीचे के 88 कैंडीडेट्स 41 से 50 साल के बीच के और 89 कैंडीडेट्स 51 से 60 वर्ष के बीच के हैं।

 

यह भी पढ़ें: बंगाल में ट्रांसफर जारी, चीफ सेक्रेटरी और DGP के बाद अब 13 SP बदले गए

 

लिस्ट अनाउंस करने से पहले बनर्जी ने कहा, ‘कैंडिडेट लिस्ट अनाउंस करने से पहले, मैं बंगाल के लोगों को धन्यवाद देती हूं। मैं मां माटी मानुष और बांग्ला संस्कृति सभी को डेडिकेट करती हूं और 294 सीटों के कैंडिडेट की लिस्ट जारी करती हूं। मैं BJP से कुछ कहना चाहती हूं। आप डर क्यों रहे हैं? अगर लड़ना है तो गैस क्राइसिस मत बनाइए; सही तरीके से मैदान में आइए। ECI, आपने शानदार गेम खेला... BJP के पास कोई चांस नहीं है। इस बार आपकी सीटें पिछली बार के मुकाबले कम होंगी। यह पश्चिम बंगाल के वजूद की लड़ाई है। बंगाल जीतेगा। 'दिल्ली का लड्डू' नहीं जीतेगा।’

 

 

 

कुछ खास कैंडिडेट्स के नाम-


हाबरा: ज्योतिप्रिया मल्लिक
अशोकनगर: नारायण गोस्वामी
भाटपारा: अमित गुप्ता
जगद्दल: सोमनाथ श्याम
बैरकपुर: राज चक्रवर्ती
दम दम नॉर्थ: चंद्रिमा भट्टाचार्य
बरसात: सब्यसाची दत्ता
बिधाननगर: सुजीत बोस
नोआपारा: त्रिनांकुर भट्टाचार्य
राजरहाट-गोपालपुर: अदिति मुंशी
रेजीनगर: अताउर रहमान
नौदा: शाहिना मुमताज
डोमकल: हुमायूं कबीर
पलाशीपारा: रुकबानुर रहमान
करीमपुर: सोहम चक्रवर्ती
शांतिपुर: ब्रजकिशोर गोस्वामी
राणाघाट साउथ: सौगत कुमार बर्मन
बगदा: मधुपूर्णा ठाकुर
बोंगांव नॉर्थ: बिस्वजीत दास
चोपड़ा: हमीदुल रहमान
इस्लामपुर: कन्हैयालाल अग्रवाल
हेमताबाद: सत्यजीत बर्मन
रायगंज: कृष्णा कल्याणी
बालुरघाट: अर्पिता घोष
हरिरामपुर: बिप्लब मित्रा
गजोल: प्रोसेनजीत दास
चंचल: प्रसून बनर्जी
मालतीपुर: अब्दुर रहीम बॉक्सी
इंग्लिश बाज़ार: आशीष कुंडू
सुजापुर: सबीना यास्मीन
जंगीपुर: जाकिर हुसैन
सागरदिघी: बायरन बिस्वास
मुर्शिदाबाद: सयानी सिंह रॉय
खरग्राम: आशीष मरजीत
कांडी: अपूर्व सरकार

 

ममता बनर्जी ने कहा, 'माननीय प्रधानमंत्री जी, अगर आपको डेमोक्रेसी पर भरोसा है, तो आप बार-बार बंगाल पर हमला क्यों कर रहे हैं? याद रखिए, बंगाल भी जवाब देगा।'


SIR के बारे में ममता ने कहा कि उन्हें ज्यूडिशियरी पर भरोसा है। उन्होंने कहा, 'BJP मुंहके बल गिरेगी। चांद, सूरज, ग्रह और तारे भी उन्हें माफ नहीं करेंगे। हम और सीटें जीतेंगे। 'BJP का बॉयकॉट करो'। मेरी अपील है, 'तृणमूल को वोट दो', 'बंगाल को वोट दो।'