बॉलीवुड अभिनेत्री कुनिका सदानंद इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। 'बिग बॉस 19' से उन्होंने एक बार फिर कम बैक किया है। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्याजा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं।
उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर अपने और कुमार सानू के रिश्ते का खुलासा किया था। 62 साल की उम्र में कुनिका फिर अपना घर बसाना चाहती हैं। वह एक बार फिर प्यार में पड़ने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2 पर बैन लगा दो...', किन नेताओं को खटक रही फिल्म, वजह क्या है?
कुनिका तीसरी बार करना चाहती हैं शादी
कुनिका ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि मेरे 2 लिवइन रिलेशनशिप थे, 2 शादियां कीं और 2 शार्ट टर्म रिलेशनशिप रहे। वह कहती हैं, 'हमारी सोसायटी में ये लग्जरी सिर्फ मर्दों को दी जाती है। हमें भी ये सब करने का हक होना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'मैं आज भी प्यार करने के लिए तैयार हूं लेकिन बस मुझे सॉलिड कमिटमेंट चाहिए। जिस दिन कुनिका को पसंदीदा पार्टनर मिल जाएगा। वह सेटल होने में देरी नहीं करेंगी।'
कुमार सानू संग रिश्ते में थीं कुनिका
कुनिका सदानंद ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह कुमार सानू के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। बिग बॉस 19 में कुनिका ने बताया कि वह शादीशुदा मर्द के प्यार में थीं लेकिन उन्हें धोखा मिला।
यह भी पढ़ें: सांप के जहर वाले केस में फंसे थे एल्विश यादव, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी FIR
2 शादियां कर चुकी हैं कुनिका
कुनिका ने दो शादियां की थीं लेकिन दोनों रिश्ते लंबे समय तक नहीं चले। उनके दो बेटे अयान लाल और अरिहंत कोठारी हैं। उन्होंने अकेले दोनों बेटों की परवरिश की है। उन्हें बच्चों को पालने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
