पॉपुलर क्राइम थ्रिलर सीरीज 'दिल्ली क्राइम' का तीसरा सीजन आ चुका है। आप इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। सीरीज के पहले दोनों सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। दिल्ली क्राइम का तीसरा सीजन 'बेबी फलक' केस पर आधारित है। इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे नौकरी के लालच में कम उम्र की लड़कियों को दिल्ली और हरियाणा में बेचा जाता है। 

 

सीरीज में शेफाली शाह, रसिका दुग्गल, हुमा कुरैशी, सैयानी गुप्ता, राजेश तैलंग, मीता वशिष्ठ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज में अभिनेत्री युक्ति थरेजा ने ऑफिसर सिमरन मसीह का किरदार निभाया है। उनका किरदार भले ही था छोटा लेकिन दमदार है। वह अपने काम से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब हुई हैं। युक्ति ने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। आइए जानते हैं 'दिल्ली क्राइम' से पहले युक्ति ने किन प्रोजेक्ट्स में काम किया है?

 

यह भी पढ़ें- 50 साल बाद री रिलीज होगा शोले का ओरिजिनल क्लाइमेक्स, गब्बर-ठाकुर में होगी टक्कर

इमरान हाशमी संग किया था हिट गाना

युक्ति हरियाणवी परिवार से आती हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2019 में युक्ति ने एमटीवी के शो 'सुपरमॉडल ऑफ द ईयर' में हिस्सा लिया था। वह पंजाबी, मराठी और हिंदी के कई म्यूजिक एल्बम में नजर आ चुकी हैं।

 

साल 2021 में उन्हें जुबिन नौटियाल के गाने 'लुट गए' से पहचान मिली थी। इस गाने में उनके साथ इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे। इस गाने ने उस समय में कई रिकॉर्ड को ब्रेक किया था। 2023 में वह फिल्म 'रंगाबली' और 2024 में 'मार्को' में नजर आई थीं। 'मार्को' में उनके काम की खूब तारीफ हुई थी।

 

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के साथ रोमांस कर रहीं सारा कौन हैं?

रियल लाइफ में बेहद बोल्ड हैं युक्ति

 

 

 

रियल लाइफ में युक्ति बेहद ग्लैमरस और बोल्ड हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। युक्ति के अपकमिंग प्रोजेक्ट के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।