गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा अक्सर बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। सुनीता इंटरव्यूज में गोविंदा से उनका रिश्ता कैसा है? इस पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि उनकी गोविंदा संग शादी कैसी रही है। उनसे पूछा गया कि क्या आप गोविंदा की पत्नी अगले जन्म में बनना चाहेंगी। आइए जानते हैं उन्होंने क्या जवाब दिया?

 

सुनीता ने अपने पति की गलतियों के बारे में बात करते हुए कहा, 'आप अपने रिश्ते को संभाले रखना चाहते हो। जवानी में इंसान गलती करता है, मैंने तो किया है और गोविंदा ने भी किया है मगर एक उम्र के एक बाद गलती करते हो तो शोभा नहीं देता है। आपको क्यों करना है। आपका सुंदर परिवार है। बीवी है सुंदर बच्चे हैं तो क्यों?'

 

यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 19' के घर में होगा डबल एविक्शन, अभिषेक के एलिमिनेशन से नाराज फैंस

क्या दोबारा गोंविदा की पत्नी बनना चाहेंगी?

सुनीता ने कहा, 'देखो गोविंदा होरो हैं। उनका मैं क्या बोलूं। बीवी लोगों से ज्यादा वो हीरोइनों के साथ टाइम बिताते हैं। किसी स्टार की पत्नी बनने के लिए मजबूत बनना पड़ता है। आपको दिल पत्थर का बनाना पड़ता है। मुझे यह समझने में 38 साल लग गए। जवानी में समझ नहीं आया था।'

 

सुनीता ने आगे कहा, मुझे नहीं चाहिए कि मैं अगले जन्म में उसकी पत्नी बनूं। गोविंदा बहुत अच्छा बेटे हैं, भाई हैं लेकिन पति नहीं। अगले जन्म तू मेरा बेटा बनकर पैदा होना। पति तो तू नहीं चाहिए। सात जन्म तो भूल जाओ। यह जन्म ही काफी है।

 

यह भी पढ़ें- जायद खान की मां जरीन खान का हिंदू रीति-रिवाज से क्यों अंतिम संस्कार हुआ?

गोविंदा की पत्नी ने कुल पुरोहित को बताया था 'चोर'

गोविंदा ने एक पोडकॉस्ट में अपने घर के कुल पंडित को चोर बताया था। उन्होंने कहा था कि हमारा पंडित गोविंदा से पूजा करवाता है और 2 लाख रुपये लेता है। मैं उसे कई बार कहती हूं कि तू खुद से पूजा कर। सुनीता के इस बयान पर गोविंदा ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।

 

आपको बता दें कि कुछ समय पहले गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरें आई थी। हालांकि कपल ने इसे अफवाह बताया था। दोनों ने साथ में गणपति पूजा की थी। गोविंदा और सुनीता ने साल 1987 में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी।