बॉलीवुड के दबंग सलमान खान किसी पहचान के मोहताज नहीं है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। सलमान इन दिनोंं दोहा में दबंग टूर को लेकर चर्चा में हैं। उनके टूर की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वीडियो में सलमान तमन्ना भाटिया और जैकलीन फर्नांडिस संग डांस करते हुए नजर आए। दोनों अभिनेत्रियों के साथ उनकी केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं।

 

इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह डांसर्स के साथ परफॉर्म करते नजर आते हैं। वीडियो में सलमान का पेट निकला हुआ नजर आ रहा है। उनके इस वायरल वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें- महेश बाबू 'रुद्र', प्रिंयका 'मंदाकिनी', राजामौली की 'वाराणसी' में खास क्या है?

दबंग टूर में निकला दिखा सलमान का पेट

वीडियो में वह ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। डांस करते समय उनका पेट निकला हुआ नजर आ रहा है। सलमान ने डांस करते समय अपनी कमर पर लाल रंग का दुपट्टा बांध लिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या यही सलमान की फिटनेस है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह तो कोई भोजपुरी स्टार लग रहा है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'सलमान की फिटनेस को क्या हो गया'?

 

इससे पहले भी एक इवेंट से सलमान का डांस वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह लेकर प्रभु का नाम गाने पर डांस कर रहे थे और उस दौरान उनकी टी शर्ट थोड़ी ऊपर उठ गई थी और उनका पेट निकला हुआ नजर आया था।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें-  BB 19: घर में फरहाना और मालती में बड़ा झगड़ा, दीपक चाहर की बहन हुईं ट्रोल

 

 

दंबर टूर से कुछ दिनों पहले उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह स्ट्रेच करते हुए नजर आए थे। 59 साल की उम्र में उनकी फिटनेस की लोगों ने तारीफ की थी। वह अपने इंस्टाग्राम पर भी जिम वर्कआउट की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 'दबंग' के निर्देशक अनुभव कश्यप ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि सलमान के एब्स नकली है। वह शूटिंग करने से पहले अपनी बॉडी को पंप करके जाते हैं ताकि फ्रेम में पतले नजर आए। वह बिल्कुल भी फिट नहीं हैं।

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में बिजी हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।