दिल्ली में 30 नवंबर को 12 वार्डों के लिए नगर निगम उपचुनाव होने वाले हैं। रविवार को भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। तीनों दलों का दावा है कि नगर निगम उपचुनाव में जीत उन्हें ही मिली। जिन वार्डों में उपचुनाव होने वाले हैं, उनमें से कुछ लोग विधायक चुने गए हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 10 नवंबर है और नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को होगी।
नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 15 नवंबर है। पहले 12 में से 9 वार्ड बीजेपी के पास थे और बाकी 3 पर AAP पार्षदों का कब्जा था। तीनों दलों ने स्थानीय स्तर पर बैठकों के बाद प्रत्याशियों के नामों पर फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी, पद संभालने से पहले पार्षद थीं। वह शालीमार बाग-बी वार्ड से पार्षद थीं, जिसे सीएम बनने के बाद उन्हें छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव: किस सीट पर कौन लड़ रहा है चुनाव, यहां सब जान लीजिए
बीजेपी ने किन प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है?
दिल्ली बीजेपी वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी ने गहन चर्चा के बाद उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। बीजेपी का कहना है कि केंद्र, राज्य और एमसीडी सरकारों में काम के आधार पर ही जनता उन्हें वोट करेगी। बीजेपी ने 8 महिला उम्मीदवारों को मौका दिया है।
- मुंडका: जयपाल सिंह सरल
- शालीमार बाग (B): अनीता जैन
- अशोक विहार: वीना असीजा
- चांदनी चौक: सुमन कुमार गुप्ता
- चांदनी महल: सुनील शर्मा
- द्वारका बी: मनीषा राजपाल सहरावत
- दिचाऊं कलां: रेखा आर
- नारायणा: चंद्रकांता शिवानी
- दक्षिणपुरी: रोहिणी राज
- संगम विहार (A): सुभ्रजीत गौतम
- ग्रेटर कैलाश: अंजुम मंडल
- विनोद नगर: सरला चौधरी
यह भी पढ़ें: शाम के तीन घंटों में बदला गणित, बिहार में किसको मिलेगी बढ़त?
कांग्रेस ने किन प्रत्याशियों को उतारा है?
देवेंद्र यादव, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष:-
लोगों का जनादेश सत्ता में बैठे लोगों के अहंकार को चकनाचूर कर देगा और कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक जीत होगी। BJP-AAP के कुशासन, अधूरे वादों और खोखली बयानबाजी से तंग आकर दिल्ली की जनता कांग्रेस की ओर बड़े विश्वास और उम्मीद से देख रही है।
- मुंडका: के मुकेश
- शालीमारबाग: सरिता कुमारी
- अशोक विहार: विशाखा रानी
- चांदनी चौक: अजय कुमार जैन
- चांदनी महल: कुंवर शहजाद अहमद
- द्वारका बी: सुमिता मलिक
- दिचाऊं कलां: रश्मि शर्मा
- नारायणा: मनोज तंवर
- संगम विहार ए: सुरेश चौधरी
- दक्षिण पुरी: विक्रम
- ग्रेटर कैलाश: शिखा कपूर
- विनोद नगर: विनय शंकर दुबे
AAP के उम्मीदवार कौन हैं?
आम आदमी पार्टी ने भी उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। AAP के लिए यह उपचुनाव राजनीतिक रूप से बेहद अहम है। 9 वार्ड पर बीजेपी के पार्षद थे, सिर्फ 3 पर AAP काबिज है। पार्टी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सामने अपना सियासी वर्चस्व खो चुकी है। अब AAP के लिए यह चुनौती है कि कैसे जनता का विश्वास दोबारा हासिल किया जाए। यह AAP के लिए अग्नि परीक्षा की तरह है।
- दक्षिण पुरी: रामस्वरूप कनौजिया
- संगम विहार (A): अनुज शर्मा
- ग्रेटर कैलाश: ईसान गुप्ता
- विनोद नगर: गीता रावत
- शालीमार बाग (B): बबीता अहलावत
- अशोक विहार: सीमा विकास गोयल
- चांदनी चौक: हर्ष शर्मा
- चांदनी महल: मुद्दसिर उस्मान
- द्वारका (B): राजबला सहरावत
- मुंडका: अनिल लाकड़ा
- नारायणा: राजन अरोड़ा
- दिचाऊं कलां: केव चौहान
