ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी (2773) ने गोवा के होटल रिजॉर्ट रियो में चल रहे 20 लाख डॉलर के ईनामी फिडे विश्व कप के पहले क्लासिकल क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में चीनी ग्रैंडमास्टर वेई यी (2754) को 31 चालों में बराबरी पर रोककर भारत का परचम लहराया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के विजेता को नए विश्वनाथन आनंद कप फाइनल में जगह और मार्च में साइप्रस में होने वाले कैंडिडेट्स 2026 में खेलने के लिए एक स्थान मिलेगा।

 

आंध्र प्रदेश के वारंगल के खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी को इस बात का श्रेय जाता है कि उन्होंने खतरनाक चीनी ग्रैंडमास्टर वेई यी के खिलाफ बिना ज्यादा पसीना बहाए अपना गेम ड्रॉ करा लिया। टाटा स्टील 2024 के इस चैंपियन ने शुरुआती मुकाबले में रुई लोपेज क्लोज्ड सिस्टम का इस्तेमाल किया, जिसमें इस भारतीय खिलाड़ी को कोई दिक्कत नहीं हुई।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Auction: कम पर्स वाली टीमें ऑक्शन में किन खिलाड़ियों को टारगेट करेंगी?

अर्जुन ने पूरे समय की बढ़त बनाए रखी

अपने खेल का परिचय देते हुए ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने पूरे समय की बढ़त बनाए रखी। 27वीं चाल तक खेल का अंत ड्रॉ रूक-एंड-पॉन में हो गया था और खिलाड़ी 30 चालों की सीमा पार करने के बाद तीन बार दोहराकर ड्रॉ पर सहमत हो गए।

 

एक उल्लेखनीय विशेषता अर्जुन के खेल की असाधारण गति थी। उन्होंने खेल को शुरू से ज्यादा समय में खत्म किया, जो उनके आत्मविश्वास और तैयारी दोनों को दर्शाता है। दूसरा क्लासिकल मुकाबला अब एक निर्णायक मुकाबला बन गया है, जिसमें अर्जुन के पास सफेद मोहरों से खेलने का फायदा है।

 

यह भी पढ़ें: आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी में फिर मचाया तहलका, टीम इंडिया में मिलेगा मौका?

आगे के क्वार्टर-फइनल मैच

अन्य क्वार्टर-फइनल मैचों में पूर्व अमेरिकी चैंपियन ग्रैंडमास्टर सैम शैंकलैंड (2654) ने ग्रैंडमास्टर आंद्रे एसिपेंको (2693) के साथ 38 चालों में ड्रा खेला, जबकि ग्रैंडमास्टर सिंडारोव जावोखिर (2721) और ग्रैंडमास्टर जोस एडुआर्डो मार्टिनेज अलकांतारा (2644) ने 39 चालों के बाद अंक बांट लिए। दिन का एकमात्र निर्णायक परिणाम उज़्बेक ग्रैंडमास्टर नोडिरबेक याकूबबोव (2689) के नाम रहा, जिन्होंने जर्मनी के ग्रैंडमास्टर अलेक्जेंडर डोनचेंको (2641) को हराया।

 

क्वार्टर-फाइनल गेम 1 के परिणाम:

 

वेई यी ने अर्जुन एरिगैसी के साथ 0.5-0.5 से ड्रॉ खेला

 

सैम शैंकलैंड ने आंद्रे एसिपेंको के साथ 0.5-0.5 से ड्रॉ खेला

 

सिंदरोव जावोखिर ने मार्टिनेज़ अलकांतारा जोस एडुआर्डो के साथ 0.5-0.5 से ड्रॉ खेला

 

याकूबबोव नोडिरबेक ने डोनचेंको अलेक्जेंडर को 1-0 से हराया