इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट 15 जनवरी से 6 फरवरी तक जिम्बाब्वे और नीमीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा। जिम्बाब्वे का हरारे स्पोर्ट्स क्लब फाइनल होस्ट करेगा। इस बार के अंडर-19 वर्ल्ड कप में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है। भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और अमेरिका के साथ ग्रुप-ए में है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला भारत और अमेरिका के बीच खेला जाएगा।
पाकिस्तान किस ग्रुप में है?
ICC ने पाकिस्तान को जिम्बाब्वे, स्कॉलैंड और इंग्लैंड के साथ ग्रुप-बी में रखा है। पाक टीम 16 जनवरी को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-सी में है।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में पहली बार खेलेगी यह टीम
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए तंजानिया की टीम ने भी क्वालिफाई किया है। इस कम्पटीशन के इतिहास में वह पहली बार भाग लेगी। उसे वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के साथ ग्रुप-डी में रखा गया है। इस बार जापान की टीम भी खेल रही है। उसने 2020 के एडिशिन में भी भाग लिया था।
यह भी पढ़ें: क्यों वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे हार्दिक और बुमराह, क्यों किया गया बाहर?
क्या है टूर्नामेंट का फॉर्मेट?
ग्रुप स्टेज में सभी टीमें अपने-अपने ग्रुप में एक-दूसरे से एक-एक बार भिड़ेंगी। हर ग्रुप से टॉप-3 टीमें सुपर-6 स्टेज में पहुंचेंगी, जहां टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 3 और 4 फरवरी को खेले जाएंगे।
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का शेड्यूल
- 15 जनवरी, भारत बनाम अमेरिका, बुलवायो
- 17 जनवरी, भारत बनाम बांग्लादेश, बुलवायो
- 24 जनवरी, भारत बनाम न्यूजीलैंड, बुलवायो
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स में 15 भारतीय खिलाड़ियों ने बनाई जगह, जानें कब है मैच
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल
- 15 जनवरी, अमेरिका बनाम भारत, बुलवायो
- 15 जनवरी, जिम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड, हरारे
- 15 जनवरी, तंजानिया बनाम वेस्टइंडीज, विंडहोक
- 16 जनवरी, पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, हरारे
- 16 जनवरी, ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड, विंडहोक
- 16 जनवरी, अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, विंडहोक
- 17 जनवरी, भारत बनाम बांग्लादेश, बुलवायो
- 17 जनवरी, जापान बनाम श्रीलंका, विंडहोक
- 18 जनवरी, न्यूजीलैंड बनाम अमेरिका, बुलवायो
- 18 जनवरी, इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे, हरारे
- 18 जनवरी, वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान, विंडहोक
- 19 जनवरी, पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड, हरारे
- 19 जनवरी, श्रीलंका बनाम आयरलैंड, विंडहोक
- 19 जनवरी, साउथ अफ्रीका बनाम तंजानिया, विंडहोक
- 21 जनवरी, इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, हरारे
- 21 जनवरी, अफगानिस्तान बनाम तंजानिया, विंडहोक
- 22 जनवरी, जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान, हरारे
- 22 जनवरी, आयरलैंड बनाम जापान, विंडहोक
- 22 जनवरी, वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, विंडहोक
- 23 जनवरी, बांग्लादेश बनाम अमेरिका, हरारे
- 23 जनवरी, श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, विंडहोक
- 24 जनवरी, भारत बनाम न्यूजीलैंड, बुलवायो
- 24 जनवरी, ए4 बनाम डी4, विंडहोक
- 25 जनवरी, सुपर सिक्स A1 बनाम D3, विंडहोक
- 25 जनवरी, सुपर सिक्स D2 बनाम A3, विंडहोक
- 26 जनवरी, B4 बनाम C4, हरारे
- 26 जनवरी, सुपर सिक्स C1 बनाम B2, बुलवायो
- 26 जनवरी, सुपर सिक्स D1 बनाम A2, विंडहोक
- 27 जनवरी, सुपर सिक्स C2 बनाम B3, हरारे
- 27 जनवरी, सुपर सिक्स C3 बनाम B1, बुलवायो
- 28 जनवरी, सुपर सिक्स A1 बनाम D2, हरारे
- 29 जनवरी, सुपर सिक्स D3 बनाम A2, बुलवायो
- 30 जनवरी, सुपर सिक्स D1 बनाम A3, हरारे
- 30 जनवरी, सुपर सिक्स B3 बनाम C1, बुलवायो
- 31 जनवरी, सुपर सिक्स B2 बनाम C3, हरारे
- 1 फरवरी, सुपर सिक्स B1 बनाम C2, बुलवायो
- 3 फरवरी, पहला सेमीफाइनल, बुलवायो
- 4 फरवरी, दूसरा सेमीफाइनल, हरारे
- 6 फरवरी, फाइनल, हरारे
