भारत-साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज (26 नवंबर) आखिरी दिन हैसाउथ अफ्रीका ने 549 रन का असंभव सा टारगेट सेट किया है, जिसके जवाब में टीम इंडिया 5 विकेट गंवा चुकी है। क्रीज पर साई सुदर्शन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी है। भारत को हार से बचने के लिए अभी कम से कम 60 ओवर बैटिंग करनी है।

 

टीम इंडिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के विकेट खो दिए थे। इसके बाद नाइटवॉचमैन कुलदीप यादव को भेजा गया। कुलदीप ने अपना रोल बखूबी निभाया और सुदर्शन के साथ मिलकर दिन के अंत तक भारत को और कोई झटका नहीं लगने दिया। कुलदीप ने आज भी आधे घंटे तक सुदर्शन का साथ दिया। हालांकि उनके आउट होते ही ध्रुव जुरेल भी चलते बने। साउथ अफ्रीकी टीम विशाल जीत के करीब है। पढ़िए गुवाहाटी से पल-पल का अपडेट

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, लाइव स्कोर:-

Live Updates

2025-11-26T12:37

टीम इंडिया को मिली सबसे बड़ी हार

साउथ अफ्रीका ने भारत को 140 रन पर समेट दिया है। प्रोटियाज टीम ने 408 रन की ऐतिहासिक जीत हासिल की है। यह टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी हार है। रन चेज में भारत की ओर से सिर्फ साई सुदर्शन और रवींद्र जडेजा ही कुछ संघर्ष कर पाएसुदर्शन ने सबसे ज्यादा गेंद (139) खेली तो जडेजा ने सबसे ज्यादा रन (57) बनाए। इसके अलावा सभी बल्लेबाजों ने निराश किया। 

 

साउथ अफ्रीका 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है। उसने 25 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीती है

2025-11-26T11:37

भारत का छठा विकेट गिरा

भारतीय टीम ने टी-ब्रेक के बाद पहले ही ओवर में साई सुदर्शन का विकेट खो दिया। साउथ अफ्रीका अब जीत से 4 विकेट दूर है।

2025-11-26T11:02

टी-ब्रेक तक जडेजा-सुदर्शन क्रीज पर

गुवाहाटी में साई सुदर्शन और रवींद्र जडेजा ने टी-ब्रेक तक भारत को कोई और झटका नहीं लगने दिया है। दोनों ने 15 ओवर तक बैटिंग की और 32 रन जोड़े। यहां रन महत्वपूर्ण नहीं बल्कि कितनी देर वे टिकते हैं, यह सबसे अहम है। भारत का स्कोर 90/5 है। भारत को मुकाबला ड्रॉ कराने के लिए 2 और सेशन खेलकर निकालना है।

2025-11-26T10:18

भारत की आधी टीम सिमटी

साइमन हार्मर ने ऋषभ पंत का भी विकेट झटक लिया है। 58 के स्कोर पर टीम इंडिया की आधी पारी सिमट गई है। पंत 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

2025-11-26T09:36

भारत की हालत खराब

नाइट वॉचमैन कुलदीप यादव और साई सुदर्शन ने पहले आधे घंटे में कोई विकेट नहीं गिरने दिया था लेकिन साइमन हार्मर ने एक ही ओवर में टीम इंडिया को 2 झटके दे दिए हैं। हार्मर ने कुलदीप (5) को बोल्ड करने के 2 गेंद बाद ही नए बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (2) को स्लिप में लपकवाया। भारत का स्कोर 42/4 हो गया है।