भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में जारी है। आज (15 नवंबर) मुकाबले का दूसरा दिन है। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 159 रन पर ढेर करने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए हैं। टीम इंडिया के पास 28 रन की बढ़त हो चुकी है। क्रीज पर अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी है। कप्तान शुभमन गिल गर्दन में दर्द के चलते रिटायर हर्ट हुए। पढ़िए पल-पल का अपडेट।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, लाइव अपडेट:-
Live Updates
November 15, 13:35
189 पर सिमटी भारत की पारी
अक्षर पटेल (16) के आउट होते ही भारतीय टीम की पारी 189 रन पर सिमट गई है। कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 30 रन की बढ़त मिली है।
November 15, 13:22
मोहम्मद सिराज OUT
187 के स्कोर पर मोहम्मद सिराज के रूप में भारतीय टीम को आठवां झटका लग गया है। अब जसप्रीत बुमराह बैटिंग करने के लिए उतरे हैं। गर्दन में ऐंठन के चलते रिटायर हर्ट हुए कप्तान शुभमन गिल के बैटिंग करने आने की संभावना कम है।
November 15, 13:05
टीम इंडिया के 7 विकेट धड़ाम
भारतीय टीम ने लंच के बाद 3 विकेट गंवा दिए हैं। ध्रुव जुरेल (14), रवींद्र जडेजा (27) और कुलदीप यादव (1) पवेलियन लौट गए हैं। फिलहाल अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज बल्लेबाजी कर रहे हैं।
November 15, 11:35
लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर
कोलकाता में लंच का समय हो गया है। भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 138 रन है। रवींद्र जडेजा 11, जबकि ध्रुव जुरेल 5 रन बनाकर नाबाद हैं।
November 15, 11:25
भारत को लगा चौथा झटका
ऋषभ पंत की आक्रामक पारी का अंत हो गया है। कॉर्बिन बॉश की पटकी हुई गेंद उनके ग्लव्स पर लगकर विकेटकीपर के पास आसान कैच के लिए चली गई। पंत ने 24 गेंद में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 27 रन बनाए। अब क्रीज पर ध्रुव जुरेल की एंट्री हुई है।
November 15, 10:59
शुभमन गिल की चोट ने बढ़ाई मुसीबत
वॉशिंगटन सुंदर (29) के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे कप्तान शुभमन गिल रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। वह सिर्फ 3 गेंद ही खेल पाए। वह गर्दन में दर्द से कराहते दिखे। उनके बाहर जाने के बाद केएल राहुल (39) भी आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 109 रन ही हो गया है। ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।
November 15, 09:55
भारत का स्कोर 50 के पार
केएल राहुल और वॉशिगंटन सुंदर ने भारत की पारी सहजता से आगे बढ़ाते हुए स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया है। राहुल 20, जबकि सुंदर 12 पर हैं।
November 15, 09:31
राहुल ने पूरे किए 4000 टेस्ट रन
केएल राहुल ने दूसरे दिन के पहले ही ओवर में चौका जड़कर टेस्ट क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लिए हैं।
November 15, 09:25
कुछ ही देर में शुरू होगा खेल
दूसरे दिन का खेल शुरू होने में चंद मिनट शेष रह गए हैं। भारतीय टीम 31/1 के स्कोर से अपनी पारी आगे बढ़ाने उतरी है।
