इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए सभी टीमों ने रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। महेंद्र सिंह धोनी अगले सीजन भी आईपीएल खेलते दिखेंगे। वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा भी रिटेन हुए हैं। दूसरी तरफ आंद्रे रसेल, फाफ डुप्लेसी, मथीशा पथिराना, फाफ डुप्लेसी, क्विंटन डीकॉक और मोईन अली जैसे खिलाड़ी ऑक्शन में नजर आने वाले हैं। यानी इन प्लेयर्स को उनकी फ्रेंचाइजियों ने रिलीज कर दिया है। सबसे चौंकाने वाली खबर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खेमे से आई है। KKR ने रसेल को जाने देने का फैसला किया है। रसेल के साथ वेंकटेश अय्यर की भी विदाई हो गई है। वेंकटेश के लिए KKR ने पिछले सीजन 23.75 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ियों की रिलीज किया है। CSK ने पहले ही रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड कर लिया था। अब उसने मथीशा पथिराना समेत 8 और खिलाड़ियों की छुट्टी कर दी है। आइए जानते हैं किन टीमों ने किन खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में जन्मे खिलाड़ी को भारतीय टीम में मिली जगह
CSK
रिलीज खिलाड़ी - मथीशा पथिराना, रचिन रवींद्र, आंद्रे सिद्धार्थ, राहुल त्रिपाठी, वंश बेदी, दीपक हुड्डा, शेख राशिद, विजय शंकर, कमलेश नागरकोटी, सैम करन (ट्रेड) और रविंद्र जडेजा (ट्रेड)
KKR
रिलीज खिलाड़ी- आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, मोईन अली, एनरिक नॉर्खिया, क्विंटन डीकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, स्पेंसर जॉनसन
मुंबई इंडियंस
रिलीज खिलाड़ी- मुजीब उर रहमान, रीस टॉप्ली, लिजाड विलियम्स, बेवोन जैकब्स, विग्नेश पुथुर, सत्यनारायण राजू, कर्ण शर्मा, केएल श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर (ट्रेड)
RCB
रिलीज खिलाड़ी - लियम लिविंगस्टोन, मयंक अग्रवाल, स्वास्तिक चिकारा, टिम साइफर्ट, मनोज भंडागे, ब्लेसिंग मुजारबानी, लुंगी एनगिडी, मोहित राठी
यह भी पढ़ें: CSK के हुए संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा और सैम करन की राजस्थान रॉयल्स में एंट्री
गुजरात टाइटंस
रिलीज खिलाड़ी - महिपाल लोमरोर, करीम जनत, दसुन शनाका, गेराल्ड कोएट्जी, कुलवंत खेजरोलिया, शरफेन रदरफोर्ड (ट्रेड)
राजस्थान रॉयल्स
रिलीज खिलाड़ी - वनिंदु हसरंगा, महीश थीक्षणा, फजलहक फारूकी, आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, कुणाल राठौड़, कुमार कार्तिकेय
SRH
रिलीज खिलाड़ी - एडम जाम्पा, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, अभिनव मनोहर, अथर्व तायडे, सचिन बेबी, सिमरजीत सिंह, मोहम्मद शमी (ट्रेड)
दिल्ली कैपिटल्स
रिलीज खिलाड़ी - फाफ डुप्लेसी, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सेदिकुल्लाह अटल, मोहित शर्मा, मनवंत कुमार दर्शन नालकंडे, डेनोवन फरेरा (ट्रेड)
पंजाब किंग्स
रिलीज खिलाड़ी - जोश इंग्लिस, एरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, कुलदीप सेन, प्रवीण दुबे
LSG
रिलीज खिलाड़ी - आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगारगेकर, आकाश दीप, रवि बिश्नोई, शमार जोसेफ, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड)
