भारतीय फुटबॉल टीम 2027 AAFC एशियन कप क्वालिफायर के अंतिम दौर के ग्रुप सी मैच के लिए बांग्लादेश जाने वाली है। यह मैच 18 नवंबर को ढाका में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें रयान विलियम्स को भी जगह मिली है।
32 साल के फॉरवर्ड खिलाड़ी रयान विलियम्स का जन्म ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में हुआ था। उन्होंने हाल ही में भारतीय नागरिकता हासिल की है। विलियम्स 9 नवंबर को बेंगलुरु में भारतीय टीम के ट्रेनिंग कैम्प से जुड़े थे। वह भारत के लिए खेलने वाले दूसरे विदेशी फुटबॉल खिलाड़ी बनेंगे। उनसे पहले जापानी मूल के इजुमी अराता ने 2012 में भारत की नागरिकता हासिल कर ब्लू टाइगर्स का प्रतिनिधित्व किया था।
फुटबॉल ऑस्ट्रेलिया से लेना होगा NOC
भारतीय टीम आज (15 नवंबर) को ढाका के लिए रवाना हो गई है। विलियम्स टीम के साथ बांग्लादेश गए हैं लेकिन मैच के दिन टीम में उनका शामिल होना फुटबॉल ऑस्ट्रेलिया से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) और उसके बाद FIFA और AFC से अनुमोदन प्राप्त करने पर निर्भर है।
यह भी पढ़ें: कोलकाता टेस्ट में 200 रन भी नहीं पाई टीम इंडिया, हाथ से निकला मैच?
कौन हैं रयान विलियम्स?
रयान विलियम्स की जड़ें भारत से जुड़ी हुई हैं। उनकी मां का जन्म मुंबई में हुआ था। वहीं उनके पिता इंग्लैंड के केंट में जन्मे थे। विलियम्स ऑस्ट्रेलिया U-20 और U-23 टीम के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम का भी प्रितिनिधित्व किया है। विलियम्स 2019 में साउथ कोरिया के खिलाफ फ्रेंडली मैच में ऑस्ट्रेलिया के सेकंड हाफ सबस्टिट्यूट के रूप में उतरे थे। वह इंडियन सुपर लीग (ISL) में बेंगलुरु FC से 2023 में जुड़े थे। इससे पहले विलियम्स ने इंग्लिश क्लब फुलहम और पोर्ट्समाउथ का प्रतिनिधित्व किया था।
यह भी पढ़ें: CSK के हुए संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा और सैम करन की राजस्थान रॉयल्स में एंट्री
भारतीय टीम:
गोलकीपर - गुरप्रीत सिंह संधू, रितिक तिवारी, साहिल
डिफेंडर - आकाश मिश्रा, अनवर अली, बिकाश युमनाम, हिंगथनमाविया राल्टे, जय गुप्ता, परमवीर, राहुल भेके, संदेश झिंगन
मिडफील्डर - ब्रिसन फर्नांडिस, लालरेमट्लुआंगा फैनाई, मैक्टन लुइस निकसन, महेश सिंह नाओरेम, निखिल प्रभु, सुरेश सिंह वांगजाम
फॉरवर्ड - एडमंड लालरिंडिका, लियानजुआला चांग्ते, मोहम्मद सनन, रहीम अली, रयान विलियम्स, विक्रम प्रताप सिंह
हेड कोच - खालिद जमील
असिस्टेंट कोच - महेश गवली
गोलकीपिंग कोच - फिरोज शेरिफ
स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच - चेल्स्टन पिंटो
