इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का पिछला सीजन धमाकेदार रहा था। उस सीजन 73 मैचों में रिकॉर्ड 1294 छक्के लगे। इससे पहले किसी भी सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड 1260 था, जो IPL 2024 में लगा था। IPL 2023 में 1124 छक्के लगे थे। वहीं इसके पिछले सीजन में 1062 बार गेंद हवाई रास्ते से सीमा रेखा के बाहर गई। यानी पिछले तीन सीजन से छक्कों में लगातार वृद्धि देखी गई है। 

 

इस बार छक्कों की संख्या 1300 के पार जाने की संभावना है। देखना होगा कि IPL 2026 यह जादुई आंकड़ा छू पाता है या नहीं। उससे पहले एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमों पर एक नजर डालते हैं।

 

यह भी पढ़ें: प्रशांत वीर से मंगेश यादव तक... ये 5 अनकैप्ड खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल

SRH ने IPL 2024 में मचाया धमाल

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के नाम है। SRH ने यह रिकॉर्ड IPL 2024 में बनाया था। पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम ने उस सीजन 16 पारियों में 178 छक्के उड़ाए थे। इसके लिए SRH के बल्लेबाजों ने 1835 गेंद का सामना किया था। SRH उस सीजन फाइनल तक पहुंची थी, जहां उसे फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

 

SRH के बाद दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स (PBKS) है, जिसने पिछले सीजन 173 छक्के लगाए थे। PBKS के बल्लेबाजों के पास SRH का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था लेकिन वे चूक गए। ध्यान देने वाली ये भी बात है कि PBKS की टीम 1899 गेंद, तब भी वह SRH का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 165 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उसने पिछले सीजन में यह कमाल किया था और वह ट्रॉफी जीतने में भी सफल रही थी।

 

यह भी पढ़ें: कैमरन ग्रीन को 25 करोड़ में क्यों खरीदा... KKR को CSK दिग्गज की खरी-खरी

CSK का 'सिक्सिंग' कमबैक

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2018 में वापसी करते हुए 145 छक्के उड़ाए थे। तब यह किसी IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड था। यह 5 सीजन तक अटूट रहा, जिसे SRH ने 2024 सीजन में तोड़ा। उसके बाद से CSK के इस रिकॉर्ड को 4 टीमें लांघ चुकी हैं।

IPL के एक सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमें

  • सनराइजर्स हैदराबाद - 178 छक्के (2024)
  • पंजाब किंग्स - 173 छक्के (2025)
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 165 छक्के (2025)
  • लखनऊ सुपर जायंट्स - 152 छक्के (2025)
  • राजस्थान रॉयल्स - 146 छक्के (2025)
  • चेन्नई सुपर किंग्स - 145 छक्के (2018)