नई दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और सख़्त कदम उठाते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के फॉरेन मैन्युफैक्चर सर्टिफिकेशन डिपार्टमेंट (FMCD) के वैज्ञानिक को 70,000 रुपये की लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए जाल बिछाकर पकड़ा गया है। 

 

CBI अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई थी। शिकायत में कहा गया था कि आरोपी साइंटिस्ट ने फॉरेन मैन्युफैक्चर सर्टिफिकेशन से जुड़ी एक फाइल को मंजूरी दिलाने के बदले रिश्वत की मांग की थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के आवास और कार्यालय परिसर में तलाशी भी ली गई है।

 

यह भी पढ़ें: मणिपुर: नई सरकार के शपथ के साथ कुकी संगठनों का विरोध तेज, विधायकों को कहा गद्दार

क्या है पूरा मामला?

CBI ने शुक्रवार को साइंटिस्ट अभिजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से संबंधित फाइल की मंजूरी के लिए 70,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। CBI ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आवास और कार्यालय में तलाशी के दौरान अहम दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

 

इससे पहले CBI ने आयकर विभाग की एक स्टेनोग्राफर को भी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। आरोपी अभिनंदन सिंह, चेन्नई स्थित गैर-कॉर्पोरेट वार्ड आयकर विभाग में तैनात था। उस पर 19 लाख रुपये के आयकर बकाये को खत्म करने के बदले 1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था।

 

CBI की कार्रवाई 

अभिनंदन सिंह को इसी हफ्ते सोमवार को गिरफ्तार कर अगले दिन मंगलवार को विशेष CBI अदालत में पेश किया गया था। चेन्नई की विशेष CBI अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। CBI ने अदालत को बताया कि फिलहाल आरोपी से कस्टडी में पूछताछ की जरूरत नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: मणिपुर: नई सरकार के शपथ के साथ कुकी संगठनों का विरोध तेज, विधायकों को कहा गद्दार

 

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के आवासीय परिसर की तलाशी ली गई है। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद होने की पुष्टि CBI ने की है। तलाशी के दौरान की गई कार्रवाई में 1.50 लाख रुपये की रिश्वत की रकम भी जब्त की गई है।