वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को देश का आम बजट पेश किया है। वित्तमंत्री बजट में बिहार पर मेहरबान नजर आई हैं। बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सोशल मीडिया पर केंद्रीय बजट को बिहार का बजट बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह बजट बिहार के लिए ही पेश किया गया है।
बिहार के लिए इस बजट में कई चीजें बेहद खास हैं। बिहार में मखाना किसानों के लिए मखाना बोर्ड बनाया जा रहा है, जिससे किसानों की आर्थिक आय बढ़े और उन्हें बेचने के लिए सही प्लेटफॉर्म मिले। बिहार के लिए IIT, नेशनल फूड टेक्नोलॉजी, अस्पताल, कोसी प्रोजेक्ट शुरू किए जाने की योजना है।
क्यों बिहार के लिए ट्रोल हो रहीं वित्त मंत्री?
एक यूजर ने एक क्रिएटिव इमेज शेयर किया है। इमेज पर एनिमल फिल्म का एक सीन है। इस फिल्म में रणबीर कपूर 196 बार पापा-पापा कहते नजर आए थे। ब्रह्मास्त्र फिल्म में आलिया 83 बार शिवा-शिवा कहती नजर आई थीं। केंद्रीय बजट 2025-26 के लिए निर्मला सीतारमण ने 537 बार बिहार-बिहार कह रही हैं। हालांकि ऐसा सच में नहीं है।
इसे भी पढ़ें- क्या है प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना, किसानों को क्या फायदा होगा?
एक दूसरे इमेज में एक यूजर ने लिखा, 'बी इन बजट 2025 स्टैंड्स फॉर बिहार।' मतलब बजट का मतलब ही बिहार है। क्विड मीम्स नाम के एक X यूजर ने लिखा, 'बोल वो रही हैं पर शब्द मेरे हैं।' तस्वीर में एक तरफ थ्री इडियट वाले प्रोफेसर हैं, दूसरी तरफ सेंटर में नीतीश कुमार हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'बजट में बिहार की सुपरमेसी है। निर्मला सीतारमण का बिहार पर उपकार।' तस्वीर में विक्की कौशल और कटरीना की तस्वीर ली गई है।'
क्यों कहा जा रहा है बिहार बजट?
बिहार बजट कहने की कई वजहें हैं। पूरे बजट में किसी एक राज्य का सबसे ज्यादा जिक्र किया जा रहा है, वह बिहार है। बिहार के मिथिला क्षेत्र पर केंद्र सरकार का विशेष फोकस है। बिहार के लिए नेशनल फूड टोकन्नोलॉजी, इनोवेशन और कई अहम योजनाओं का ऐलान किया जा रहा है। पटना में IIT बनेगा, पर्यटन और एयरपोर्ट के लिए भी ऐलान किए गए हैं। पूर्वोदय योजना शुरू की जा रही है, जिसके तहत सरकार हर वर्ग के विकास पर ध्यान देगी। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों के लिए सौगात लेकर आई है।
इसे भी पढ़ें- 4 से 8 लाख पर 5 पर्सेंट तो 12 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री कैसे? समझिए
बिहार के लिए फूड प्रोसेसिंग और रोजगार बढ़ाने के लिए भी योजनाओं का ऐलान किया गया है। वित्तमंत्री ने पश्चिम कोसी कैनाल प्रोजेक्ट के शुरुआत की बात कही है। इस योजना से सबसे ज्यादा लाभ मिथिलांचल के लोगों को मिलेगा। बिहार को नए एयरपोर्ट, स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर मिलने वाले हैं। बीते बजट में भी सरकार बिहार पर मेहरबान रही है।
इसे भी पढ़ें- बजट 2025: कौन से सामान हुए सस्ते, किन चीजों पर बढ़ा खर्च? देखें लिस्ट
कहा जा रहा है कि मोदी सरकार, सत्ता में बने रहने के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड (JDU) पर ही निर्भर है। यह राज्य विशेष राज्य का दर्जा मांग रहा था, जिसकी जगह राज्य के लिए विशेष पैकेज की व्यवस्था की गई है। बिहार के लिए 60 हजार करोड़ की परियोजनाएं सौंपी गई हैं।