आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर आजकल दुनियाभर में चर्चा तेज हो गई है और भविष्य के लिए AI को बहुत अहम माना जा रहा है। इस बीच भारत आज यानी 16 फरवरी से AI के सबसे बड़े इवेंट  'इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026' की मेजबानी कर रहा है। भारत मंडपम में दुनियाभर से दिग्गज AI पर चर्चा करने के लिए जुट रहे हैं। इस बीच युवाओं के मन में जिज्ञासा है कि AI से भविष्य में उनके लिए क्या संभावनाएं हैं। 

 

भारत दुनिया के लिए ग्लोबल क्लाउड और AI इंफ्रास्ट्रक्चर हब बनने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में आने वाले सालों में इस सेक्टर में भविष्य की संभावनाएं बढ़ने की उम्मीद है। युवा अब AI में करियर के विकल्प तलाश रहे हैं। युवा AI की पढ़ाई कराने वाले बेहरतीन कोर्सेज और इंस्टीट्यूट के बारे में जानना चाहते हैं। 12वीं के बाद ही आप इस फिल्ड में करियर बनाने के लिए आप शुरुआत कर सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: AI की मदद से रखें सेहत का ख्याल, जानिए इन टूल्स के बारे में जो बनेगा आपका डॉक्टर

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में डिप्लोमा

यह एक छोटा-लंबा डिप्लोमा कोर्स है जिसमें आपको AI की बेसिक एजुकेशन, पायथन प्रोग्रामिंग, मशीन लर्निंग के कॉन्सेप्ट और डेटा प्रोसेसिंग जैसे विषय सीखने को मिलते हैं। साथ ही AI टूल्स को इस्तेमाल करना भी सिखाया जाता है। यह कोर्स 6 महीने से 2 साल तक चलता है और इसकी फीस लगभग 50,000 रुपये से 3,00,000 रुपये के बीच हो सकती है। 

बी.टेक इन AI और डेटा साइंस

AI में बी.टेक का विकल्प भी छात्रों के पास मौजूद है। अगर आपने साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास की है, तो यह 4 साल का इंजीनियरिंग कोर्स आपके लिए बढ़िया है। इसमें डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, बिग डेटा और प्रोग्रामिंग भी पढ़ाया जाता है। इससे आप AI एक्सपर्ट या डेटा साइंटिस्ट बन सकते हैं। इस कोर्स को करने की सालाना फीस लगभग 75,000 रुपये से 4 लाख रुपेय तक हो सकती है और कुल खर्च 5 लाख से 20 लाख रुपये तक भी जा सकता है। खर्च और फीस आपके संस्थान पर निर्भर करता है। 

BCA इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

12वीं के बाद AI में करियर की शुरुआत करने के लिए BCA भी एक बेहतरीन विकल्प है। यह एक ग्रेजुएशन कोर्स है और अगर आपने 12वीं में मैथ्य की पढ़ाई की है तो आप इस ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स को कर सकते हैं। इसमें कंप्यूटर एप्लीकेशन के साथ AI, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, डेटा एनालिसिस और प्रोग्रामिंग भी पढ़ाई जाती है। इस कोर्स को करने के बाद आप AI इंजीनियर और डेटा एनालिस्ट बन सकते हैं। 

BSc इन AI और डेटा साइंस

यह 3 साल का अंडर ग्रेजुएट कोर्स है जिसमें मशीनों को सोचने और सीखने की क्षमता, डेटा साइंस, प्रोग्रामिंग और डेटा माइनिंग जैसे सबजेक्ट पढ़ाए जाते हैं। इसे पूरा करने के बाद हेल्थ, फाइनेंस और ई-कॉमर्स जैसे सेक्टर में डेटा साइंटिस्ट या AI इंजीनियर जैसी अच्छी नौकरी मिल सकती है। इस कोर्स के लिए आपको सालाना 30 हजार से 3 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।  

रोबोटिक्स और AI डिप्लोमा

अगर आपको हार्डवेयर और मशीनों के साथ काम करना पसंद है, तो यह डिप्लोमा कोर्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको रोबोटिक्स साइंस, मशीनरी प्रैक्टिकल और कंप्यूटर साइंस दोनों की पढ़ाई मिलती है। यह कोर्स टेक्नोलॉजी सेक्टर में अच्छी सैलरी वाली नौकरी दिला सकता है। इस कोर्स की फीस 40 हजार से 3 लाख रुपये तक हो सकती है। 

 

यह भी पढ़ें: JEE Mains 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर की जारी, इस लिंक से चेक कर पाएंगे रिजल्ट

टॉप इंस्टीट्यूट्स 

इंडियन इंस्टिट्यूट्स ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) - यह संस्थान AI कोर्स करने के लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं। आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी मद्रास, आईआईटी गुवाहाटी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (एमएल) में ग्रेजुएशन किया जा सकता है। 

नेशनल इंस्टिट्यूट्स ऑफ टेक्नोलॉजी (NITs) - कई NITs में एआई, डेटा साइंस और कंप्यूटेशनल इंटेलिजेंस से जुड़े डिग्री और स्पेशलाइजेशन प्रोग्राम हैं। 

प्राइवेट यूनिवर्सिटी- देशभर में कई प्राइवेट यूनिवर्सिटी हैं, जहां से आप AI में डिग्री या फिर कोई अन्य कोर्स कर सकते हैं। 
ऑनलाइन लर्निंग- तेजी से बदलते दौर में सीखने के तरीके भी बदल रहे हैं। AI को भी आप ऑनलाइन तरीके से सीख सकते हैं।  कोर्सेरा, एडएक्स और यूडेमी जैसे कई प्लेटफॉर्म्स आपके लिए मददगार हो सकते हैं। 
शॉर्ट टर्म कोर्स- 3 से 4 साल की डिग्री किए बिना भी आप AI में अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए आप आईआईटी या फिर अन्य संस्थानों से शॉर्ट टर्म कोर्स कर सकते हैं।