पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इस भर्ती के जरिए कुल  3,298 पद भरे जाएंगे, जिनमें डिस्ट्रिक पुलिस कैडर और आर्म्ड पुलिस कैडर शामिल हैं। इन दोनों बलों में कॉन्स्टेबल के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आज यानी 10 मार्च से शुरू होने वाली है। अगर आप इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं। 

 

आवेदन की प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट iur.ls/punjabpolicerecruitment2026 पर होगी। इसके लिए आपको वेबसाइट पर दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। इस भर्ती के लिए आप 30 मार्च 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: ईंट भट्ठे पर पिता हैं मजदूर, बेटे ने UPSC में किया कमाल, कौन हैं विमल कुमार?

कैसे करें अप्लाई?

ऑफिशियल वेबसाइट iur.ls/punjabpolicerecruitment2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
अपनी पर्सनल डिटेल्स और अन्य जानकारियों के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। 
इसके बाद लॉगिन आई़डी जनरेट हो जाएगी। 
 लॉगइन डिटेल्स के जरिए वेबसाइट पर लॉगइन करें।
अब जो डिटेल्स मांगी गई हैं वह डालें। 
इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 
इसके बाद फॉर्म की जांच कर लें और अप्लीकेश फीस जमा करवा दें। 

सिलेक्शन प्रोसेस

सिलेक्शन प्रोसेस तीन स्टेज में है। 
कंप्यूटर बेस्ड रिटेन एग्जाम (CWE)
फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) 
डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन

लिखित परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न?

इस भर्ती परीक्षा के पहले चरण में कॉमन कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट होगा। यह टेस्ट दो पार्ट में होगा, जिसमें पहले पार्ट में 100 प्रश्न होंगे और हर प्रश्न के लिए 1 नंबर दिया जाएगा। पेपर-2 पंजाबी भाषा का टेस्ट होगा, जो हर एक उम्मीदवार के लिए जरूरी होगा। हालांकि, यह टेस्ट क्वालिफाइंग टेस्ट होगा और इसमें आपको कम से कम 50 प्रतिशत स्कोर करना ही होगा। अगर आपने इस टेस्ट में 50 प्रतिशत स्कोर नहीं किया तो आपका फाइनल मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आएगा लेकिन इस टेस्ट के नंबर फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे। 

 

पेपर-2 के सिलेबस की बात करें तो नोटिफिकेशन में साफ लिखा गया है कि 10वीं के लेवल की पंजाबी इसमें पूछी जाएगी। यानी पंजाबी ग्रामर के नियमों से लेकर पंजाबी पढ़ने तक से जुड़े सवाल आपसे पूछे जा सकते हैं। 

 

पेपर -1 की बात करें तो इसमें कुल 100 प्रश्न हैं और इसमें अलग-अलग सब्जेक्ट्स  से सवाल पूछे जाएंगे। 

  • जनरल अवेयरनेस- 35 प्रश्न
  • क्वांटिटेटिव एंड न्यमेरिकल स्किल्सृ 20 प्रश्न
  • मेंटल एबिलिटि एंड लॉजिकल रिजनिंग- 20 प्रश्न
  • इंग्लिश लैंग्वेज- 10 प्रश्न
  • पंजाबी लैंग्वेज-10 प्रश्न
  • डिजिटल अवेयरनेस-05 प्रश्न
डिटेल्ड सिलेब्स