राजस्थान में ग्रुप डी के 53000 से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन कर लिया गया है। यह परीक्षा का आयोजन 19 से 21 सितंबर तक तीन दिनों में 38 जिलों में यह परीक्षा करवाई गई है। इस परीक्षा में करीब 21.17 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा देने के बाद छात्रों को आसंर की का इंतजार था और अब उनका यह इंतजार भी खत्म हो गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस परीक्षा की आसंर की जारी कर दी है। 

 

आसंर-की आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। आप राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आसंर की देखकर उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। 

कैसे डाउनलोड करें आसंर की?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Candidate Corner में Answer Key सेक्शन पर क्लिक करें।
  • '4th Class Answer Key 2025 PDF' लिंक पर जाएं।
  • यहां हर शिफ्ट की आंसर की आपको दिखाई दे जाएगी।
  • अपनी शिफ्ट और पेपर कोड के अनुसार आंसर-की डाउनलोड करें।
  • इसके जरिए आप अपना संभावित स्कोर का अंदाजा भी लगा सकते हैं।

आपत्ति कैसे दर्ज कराएं?

  • आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Answer Key / Objection' सेक्शन खोजें।
  • 4th Grade Recruitment 2025 Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
  • आपत्ति दर्ज करने के लिंक पर क्लिक करें
  • प्रश्न संख्या को चुने
  • सही उत्तर के साथ कारण भी लिखें।
  • उम्मीदवार की डिटेल्स भरें, जिनमें नाम, रोल नंबर शामिल है।
  • सही डिटेल्स भरने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • आपत्ति जमा होने के बोर्ड इसकी जांच करेगा और अगर आपकी आपत्ति सही होती है तो दोबारा से आसंर की जारी कर सकता है। 

53,000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान में जारी ग्रुप डी की इस भर्ती के जरिए कुल 53,749 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से  48,199 पद नॉन-टीएसपी और 5,550 पद टीएसपी के लिए हैं। बोर्ड के चेयरमैन अलोक राज ने बताया कि इस भर्ती के लिए 24.76 लाख उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था, जिनमें से करीब 21 लाख उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है।