ICC चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड की टीम को बुरी तरह हराने वाले रोहित शर्मा, IPL 2025 में अच्छा नहीं खेल पा रहे हैं। अब तक लगातार 2 मैच हारने वाली मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 8 विकेट से हरा तो दिया लेकिन रोहित शर्मा नहीं चले। 117 रनों का उन्हें लक्ष्य, जिसे मुंबई इंडियंस ने एक झटके में पूरा कर लिया।

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अब निराश कर रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वह सिर्फ 13 रन बना पाए। उन्हें आंद्रे रसेल की केंद पर कैच होना पड़ा। हर्षित राणा ने उनका सफर 13 रन पर रोक दिया। वह हिटमैन हैं लेकिन बड़ी हिट 3 मैचों में नहीं देखने को मिला है। 

रोहित शर्मा गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ 8 रन बना पाए थे। मोहम्मद सिराज ने उन्हें आउट कर दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा जीरो पर आउट हो गए। रोहित खलील अहमद की गेंद पर पवेलियन लौटे थे। उनका औसत भी ठीक नहीं है। 7 की औसत से 21 रन बनाया है। तीनों पारियों में गेंदबाजों ने उन्हें खेलना का मौका नहीं दिया। 

यह भी पढ़ें: डेब्यू मैच में नर्वस थे अश्विनी कुमार, लंच छोड़ KKR को किया ढेर

IPL में नहीं चल पा रहे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा IPL मुकाबलों में कमजोर साबित हो रहे हैं। 2020 से लेकर अब तक सिर्फ 8 बार ऐसा हुआ है कि रोहित ने अच्छा खेला हो। रोहित शर्मा ने बीते 5 IPL सीजन में सिर्फ 400 रन जड़ पाए हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2025 में बदल रहा ट्रेंड, गेंदबाजों ने की है धाकड़ वापसी

 
2020 से 2025 तक, रोहित शर्मा के लिए कैसा रहा IPL?

  • 2020 में 12 मैच, 321 रन, 3 अर्धशतक
  • 2021 में 13 मैच 381 रन, 1 अर्थशतक
  • 2022 में 14 मैच, 268 रन और 19.14 रन 
  • 2023 में 16 मैच, 332 रन, 2 अर्धशतक
  • 2024 में 14 मैच, 417 रन, 1 शतक, 1 अर्धशतक 
  • 2025 में 3 मैच, 21 रन


IPL में कितना मैच खेल चुके हैं रोहित शर्मा?

रोहित शर्मा IPL में अब तक 260 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने कुल 6649 रन बनाए हैं। 2 अर्धशतक और 43 अर्धशतक वह जड़ चुके हैं।