दिल्ली का अंबेडकर नगर विधानसभा सीट 2013 से पहले कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। नई दिल्ली के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित अंबेडकर नगर एक आवासीय क्षेत्र है। साउथ दिल्ली के दिल में बसा अंबेडकर नगर आवासीय शांति और शहरी सुविधा का मिक्स सेंटर है। इसे 2008 में परिसीमन अभ्यास के बाद स्थापित किया गया था। अंबेडकर नगर दक्षिण दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है, जिसमें नौ अन्य विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं: बिजवासन, संगम विहार, छतरपुर, देवली, कालकाजी, तुगलकाबाद, पालम, बदरपुर और महरौली।

 

इस क्षेत्र का नाम भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बी.आर. आंबेडकर के नाम पर रखा गया है। अंबेडकर नगर की पहचान सुनियोजित सड़कों, हरे-भरे स्थानों और अपार्टमेंट के लिए मशहूर है। चित्तरंजन पार्क, ग्रेटर कैलाश और नेहरू प्लेस जैसे कर्मशियल सेंटर आंबेडकर नगर से लाल बहादुर शास्त्री मार्ग के माध्यम से 7 किलोमीटर के दायरे में हैं। 

 

अंबेडकर नगर की समस्याएं क्या हैं?

सीवर में नलों के पानी भर जाने से लोगों को दिक्कतें आ रही है। गलियों में पानी जमा होने से लोग मंदिर नहीं जा पाते हैं। इस इलाके की सबसे बड़ी समस्या सीवर और पानी ही है। हल्की बारिश होने पर आधे घंटे में ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है। गलियों में पानी भर जाने से बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं। कोई बीमार पड़ जाए तो अस्पताल नहीं जा पाते हैं। सप्लाई का पानी गंदा आ रहा है।  

 

2020 में क्या हुआ था?

2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में, AAP के उम्मीदवार अजय दत्त ने 62,871 वोटों के साथ अंबेडकर नगर सीट जीती। भाजपा के उम्मीदवार खुशीराम चुनार को 34,544 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार यदुराज चौधरी को 2,138 वोट मिले। बात करें 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव की तो AAP के अजय दत्त ने भी 66,632 वोट हासिल करके सीट जीती थी। भाजपा के अशोक कुमार चौहान को 24,172 वोट मिले और कांग्रेस के चौधरी प्रेम सिंह को 5,336 वोट मिले।

 

यह भी पढ़ें: मुस्तफाबाद विधानसभा: AAP-BJP की जंग में कितने मजबूत हैं ताहिर हुसैन?

विधानसभा का इतिहास

संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के नाम से मशहूर यह इलाका दिल्‍ली राज्‍य की 70 सीटों में से एक है। यह क्षेत्र इसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का भी हिस्‍सा है। 1993 में इस विधानसभा क्षेत्र का गठन किया गया और यहां पहले चुनाव कराए गए। यहां कांग्रेस के प्रेम सिंह ने भाजपा के राजेंद्रर कुमार सोनकर को हराया और विधायक बने। इस सीट पर कांग्रेस नेता प्रेमसिंह लगतार चार बार विधायक चुने गए। 2013 में इस सीट पर AAP के अशोक कुमार चौहान को जनता ने चुना। इसके बाद 2015 और 2020 में AAP के अजय दत्‍त को लगातार जीत हासिल हुई। 

 

जातिगत समीकरण

दिल्ली के अंबेडकर नगर में अनुसूचित जाति (SC) की आबादी 24.26% है। यहां यादव, ब्राह्मण और वैश्य का भी दबदबा रहता है।