कभी सोचा है कि जिस राजनेता ने दिल्ली में 'मुफ्त की रेवड़ियां' वाले सियासी मॉडल की नींव रखी हो, जिसके पास 'जादू की छड़ी' की छड़ी हो, वह अपनी विधानसभा सीट तक नहीं बचा पाया। एक के बाद एक करके सियासत ऐसे फिसली कि कई दिग्गजों ने सीट गंवा दी। जिन्हें पार्टी का मजबूत स्तंभ कहा गया था, उन सबकी की करारी हार हुई।

 

दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए बेहद बुरे रहे। सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और सौरभ भरद्वाज जैसे नेताओं को इतनी तगड़ी हार मिली, जिसे लोग पचा तक नहीं पा रहे हैं। खुद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी सीट नहीं बचा सके, नई दिल्ली में वह प्रवेश सिंह वर्मा से हार गए।

शकूर बस्ती से लेकर जंगपुरा तक पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने धमाल मचाया लेकिन आम आदमी पार्टी के हाथों से कमान फिसलती चली गई। AAP की टॉप लीडरशिप में सिर्फ सीए आतिशी ही सीट बचा पाई हैं। दिल्ली में AAP के हर बड़े चेहरे की करारी हार हुई है। आइए जानते हैं AAP के किन दिग्गजों की हार हुई है।

यह भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया हारे, रो पड़ीं कुमार विश्वास की पत्नी,आखिर क्यों

 

AAP के किन दिग्गज चेहरों की हुई है हार?

नई दिल्ली विधानसभा सीट से AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुरी तरह हारे हैं। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवेश सिंह वर्मा ने करारी हार दी है। प्रवेश सिंह वर्मा ने 4089 वोटों से अरविंद केजरीवाल को हराया है। 

आम आदमी पार्टी (AAP) के नंबर 2 नेता मनीष सिसोदिया भी अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं। तरविंदर सिंह मारवाह ने मनीष सिसोदिया को करीब 675 वोटों से हरा दिया है।  


 

AAP के दिग्गज नेता सत्येंद्र जैन भी शकूर बस्ती से  चुनाव हार गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार करनैल सिंह ने उन्हें 20998 वोटों से करारी हार दी है। यह भी AAP के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

अवध ओझा और अरविंद केजरीवाल। (Photo Credit: PTI)


यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव नतीजों पर स्वाति और कुमार विश्वास का पोस्ट देखा क्या?

 

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भरद्वाज अपनी विधानसभा सीट से हार गए हैं। ग्रेटर कैलाश से उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा था, साल 2013, 2015 और 2020 में उन्हें जीत मिली थी लेकिन 2025 में बुरी तरह हारे। उन्हें शिखा राय ने करारी शिकस्त दी। वह शिखा राय से 3188 वोटों से हारे हैं। 

सोमनाथ भारती AAP के सीनियर नेताओं में शुमार हैं। उन्होंने मालवीय नगर विधानसभा से अपनी सीट गंवा दी है। बीजेपी के सतीश उपाध्याय 2131 वोटरों से चुनाव हार गए। AAP के सीनियर नेता दुर्गेश पाठक भी राजिंदर नगर से विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। उन्हें बीजेपी के उमंग बजाज ने करारी शिकस्त दी है। वह करीब 1231 वोटों से जीते हैं।

मनीष सिसोदिया, सोमनाथ भारती और अरविंद केजरीवाल। (Photo Credit: Social Media)

पटपड़गंज विधानभा सीट से AAP के नेता अवध ओझा चुनाव हार गए। उन्हें बीजेपी उम्मीदवार रवींद्र सिंह नेगी ने करारी हार दी है। वह करीब 28072 वोटों से हारे हैं।