प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के औरंगाबाद और भभुआ में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कांग्रेस और आरजेडी पर खूब निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की जनता कट्टा सरकार नहीं चाहती है। उन्होंने दुनाली और रंगदारी के सहारे आरजेडी के जंगल राज का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि कल ही बिहार ने पहले चरण का मतदान किया है। लोगों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बिहार में अब तक का सबसे अधिक मतदान हुआ है। पहले चरण में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह दिखाता है कि एनडीए सरकार की वापसी का मोर्चा खुद बिहार की जनता ने संभाला हुआ है।

 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'वे पहले से ही बच्चों को 'रंगदार' बनाने की बात कर रहे हैं। वे खुलेआम ऐलान कर रहे हैं कि अगर उनके नेता की सरकार सत्ता में आई तो 'कट्टा', 'दोनाली', 'फिरौती', रंगदारी... ये सब वापस आ जाएंगे।' पीएम ने कहा कि बिहार की जनता को बंदूक और कुशासन वाली सरकार नहीं चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: 'आपका बेटा दोषी नहीं', Air India हादसे में मारे गए पायलट के पिता से बोला SC

 

पीएम मोदी ने अपनी रैली में दावा किया, 'जंगलराज वालों के पास वो सब कुछ है, जो निवेश और रोजगार के लिए नुकसानदेह है। आपको उनसे सावधान रहना होगा। बिहार को 'कट्टा' और कुशासन की ज़रूरत नहीं है। एनडीए बिहार को विकसित बनाएगा। बिहार को एनडीए के ईमानदार घोषणापत्र पर भरोसा है।'

'जगंलराज ने सब कुछ तबाह कर दिया'

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी करतूतें देखनी हों तो डालमिया नगर में देखो। रोहतास के लोग इस बात को अच्छी तरह जानते हैं। दशकों के परिश्रम से एक फलता-फूलता औद्योगिक नगर बन रहा था, लेकिन फिर कुशासन की राजनीति आ गई, जंगलराज आ गया। फिरौती, रंगदारी, भ्रष्टाचार, कट-कमीशन, हत्या, अपहरण, हड़ताल... यही सब चलने लगा। देखते ही देखते जंगलराज ने सब कुछ तबाह कर दिया। जंगलराज ने बिहार में विकास की हर संभावना की हत्या कर दी थी।

 

उन्होंने आगे कहा, 'जंगलराज वालों के पास वो सब कुछ है जो निवेश और रोज़गार के लिए नुकसानदेह है... आपको उनसे सावधान रहना होगा। बिहार को 'कट्टा' और कुशासन की ज़रूरत नहीं है... एनडीए बिहार को विकसित बनाएगा। बिहार को एनडीए के ईमानदार घोषणापत्र पर भरोसा है।'

'गहरी होती जा रही आरजेडी-कांग्रेस के बीच खाई'

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी के बीच की लड़ाई को सबके सामने ला दिया है। दोनों के बीच दीवार टूट चुकी है और कांग्रेस और आरजेडी की टूटी दीवार पर ये लोग चाहे जितना पलस्तर कर लें, अब दोनों पार्टियों के बीच की खाई और गहरी होती जा रही है। पलस्तर से अब काम चलने वाला नहीं है। 

परिवार के अलावा किसी को नहीं मानते विपक्षी: मोदी

पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस के नामदार ने रैलियां कीं, लेकिन पटना के नामदार का नाम नहीं लिया। कितनी छुआछूत है। वे पटना के नामदार का नाम लेने को तैयार नहीं है। कांग्रेस के नामदार दुनिया जहान की कहानियां कहते रहते हैं। मगर आरजेडी के घोषणा पत्र पर कोई सवाल पूछ ले तो कांग्रेस के नामदार के मुंह पर ताला लग जाता है। एक-दूसरे को गिराने पर जुटे यह लोग बिहार के विकास को कभी गति नहीं दे सकते हैं। यह लोग अपने परिवार के अलावा किसी को भी नहीं मानते हैं।  

 

यह भी पढ़ें: क्या है AMSS, जिसमें आई खराबी से दिल्ली एयरपोर्ट पर 300 फ्लाइट्स हुईं लेट?

'कांग्रेस-आरजेडी का गुब्बारा फूट गया'

पीएम मोदी ने कहा कि जब ये चुनाव शुरू हुआ था तो आरजेडी और कांग्रेस के लोग फूलकर गुब्बारा हुए जा रहे थे। आरजेडी और कांग्रेस के नामदार आसमान पर पहुंच चुके थे, लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान दोनों दलों के गुब्बारे की हवा निकलनी शुरू हो गई। पहले चरण के बाद इनका गुब्बारा पूरी तरह फूट गया है। अब आरजेडी और कांग्रेस का इकोसिस्टम, उनके समर्थक भी कह रहे हैं, 'फिर एक बार, एनडीए सरकार!'

'किसी को भी धोखा दे सकते विपक्षी'

पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस और आरजेडी वाले सत्ता के लिए किसी को भी धोखा दे सकते हैं। औरंगाबाद तो इसका सबसे बड़ा साक्षी है। यहां की कुटुंबा सीट पर क्या हुआ, उसे पूरे बिहार ने देखा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष तक को आरजेडी ने अपमानित किया। आरजेडी ने कांग्रेस को वही सीटें दीं, जहां वह पिछले 35–40 वर्षों से जीत नहीं पाई है। आरजेडी ने कांग्रेस के कनपटी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी चोरी कर ली। आज भी अनेक सीटों पर कांग्रेस और आजेडी वाले आमने-सामने हैं, जो अपने साथियों को धोखा दे सकते हैं, क्या वो आपके सगे हो सकते हैं क्या?'