रोहतास नगर विधानसभा शाहदरा जिले के अंतर्गत आती है। शाहदरा में कुल 5 विधानसभाएं हैं। इस विधानसभा की सीट संख्या 64 है। खराब सड़कें, टूटी नालियां और तारों का जाल इस विधानसभा सीट की अहम समस्याओं में शामिल है। लोग बारिश के दिनों में पानी भरने की शिकायतें भी करते हैं। जितेंद्र महाजन इस विधानसभा सीट से विधायक हैं।

रोहतास नगर विधानसभा सीट में साफ-सफाई अहम मुद्दा है। लोग अतिक्रमण की शिकायत करते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि दिल्ली जल बोर्ड की ओर से आने वाला पानी साफ नहीं है। सबके सबमर्सिबल हैं, उन्हीं के भरोसे पानी का हाल है। अगर सरकार की ओर से साफ पानी मिले तो लोगों को सबमर्सिबल के सहारे न रहना पड़े।

रोहतास नगर का चुनावी इतिहास?
साल 1993 में भारतीय जनता पार्टी के आलोक कुमार चुनाव जीते थे। साल 1998 में राधेश्याम खन्ना चुनाव जीते थे, वह कांग्रेस से थे। साल 2003 और 2008 के विधानसभा चुनावों में राम बाबू शर्मा जीते। साल 2009 में एक उपचुनाव हुआ, जिसमें विपिन शर्मा जीते। साल 2013 में बीजेपी के जितेंद्र महाजन, 2015 में AAP की सरिता सिंह और 2020 में जितेंद्र महाजन जीते। यही विधानसभा सीट है, जिस पर बीजेपी को भरोसा है। 


यह भी पढ़ें- राजौरी गार्डेन: धनवती चंदेला या मनजिंदर सिरसा, किसको मिलेगी जीत?


कैसा था 2020 का चुनाव?
साल 2020 में जितेंद्र महाजन इस सीट से जीते थे। उन्हें कुल 51.94 प्रतिशत वोट मिले थे। कुल 73873 वोट पड़े। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सरिता सिंह दूसरे नंबर पर थीं। उन्हें कुल 60,632 वोट मिले थे। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विपिन शर्मा को 5 हजार वोट मिले थे। 


2020 में कौन-किस सीट से लड़ रहा है चुनाव?
रोहतास नगर विधानसभा सीट से कुल 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस विधानसभा सीट से जितेंद्र महाजन को टिकट दिया है। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने अभिषेक को उतारा है। कांग्रेस पार्टी ने सुरेशवती को टिकट दिया है, वहीं आम आदमी पार्टी ने सरिता सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। 


इसे भी पढ़ें: हरि नगर: कहीं AAP की हार की वजह न बन जाए आपसी तकरार

रोहतास नगर के मुद्दे क्या हैं?
रोहतास नगर विधासनभा की सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है। बारिश के वक्त लोग गंदे पानी की शिकायत करते हैं। फिल्टर करने के बाद भी लोगों को साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों को पीलिया और दूसरी जल संबंधी बीमारियां हो रही हैं। कॉमर्शियल बिजली महंगी है, लोग चाहते हैं कि बिजली की दरें कम हो। बंद दुकानों के बिल 2000 रुपये आ रहे हैं। रोहतास नगर में साफ-सफाई का मुद्दा छाया हुआ है।