त्रिनगर विधानसभा उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अंतर्गत आती है। इस विधानसभा का लोकसभा क्षेत्र चांदनी चौक है। इस जिले में कुल 7 विधानसभा सीटें हैं। रिठाला, मुंडका, किरारी, सुल्तानपुर माजरा, मंगोलपुरी, शालीमार बाग और त्रि नगर विधानसभा।
इस विधानसभा सीट से प्रीती तोमर विधायक हैं। प्रीती तोमर की जगह इस सीट से संजीव झा को टिकट मिला है। इस विधानसभा में साल 2020 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक कुल 167978 वोटर हैं।
क्या है त्रिनगर के जातीय समीकरण?
त्रिनगर विधानसभा सामान्य सीट है। इस विधानसभा में मुस्लिम वोटर रीब 6.2 प्रतिशत हैं। सामान्य वोटरों की संख्या करीब 17 फीसदी है। जैन वोटर यहां 2.4 फीसदी हैं। शेष में अन्य वर्ग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- बुराड़ी विधानसभा: फिर इतिहास रचेगी AAP या पलटेगी बाजी? समझिए समीकरण
कैसा है सीट का इतिहास?
त्रिनगर विधानसभा सीट साल 1993 में अस्तित्व में आई थी। साल 1993 और 1998 के विधानसभा चुनावों में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के नंद किशोर गर्ग चुनाव जीते। साल 2003 और 2008 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के अनिल भरद्वाज जीते। साल 2013 में एक बार फिर बीजेपी के नंद किशोर गर्ग जीते। साल 2015 के चुनाव में जितेंद्र सिंह तोमर जीते थे। 2020 के चुनाव में उनकी पत्नी प्रीती तोमर जीतीं।
कैसा था 2020 का चुनाव?
2020 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार प्रीती तोमर को जीत मिली थी। उन्हें कुल 58504 वोट पड़े थे, वहीं तिलक राम गुप्ता बीजेपी को कुल 47794 वोट पड़े थे। कांग्रेस पार्टी के कमल कांत शर्मा को 4075 वोट पड़े थे।
यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव: किस सीट पर कौन है उम्मीदवार, पढ़ें हर पार्टी की लिस्ट
चुनाव के मुद्दे क्या हैं?
त्रिनगर विधानसभा में सड़कों पर लगने वाले जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है। साफ-सफाई का भी मुद्दा यहां बड़ा है। दुकानों के बाहर अतिक्रमण का मुद्दा भी छाया हुआ है।
त्रिनगर विधानसभा में कौन-कौन चुनावी मैदान में है?
त्रिनगर विधानसभा सीट से कुल 6 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी ने तिलक राम गुप्ता को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी ने प्रीती जितेंद्र तोमर को टिकट दिया है। कांग्रेस ने सतेंदर शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। बसपा ने पवन गर्ग को उतारा दिया है।