अभिनेता से राजनेता बने और तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) पार्टी के संस्थापक विजय ने चेन्नई की पेरम्बूर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। अपने चुनावी हलफनाम में विजय ने कुल 603 रुपये की संपत्ति घोषित की है। उनके पास करीब 404 करोड़ की चल और और 198.62 करोड़ की अचल संपत्ति है। बैंक में 213 करोड़ की धनराशि है। दो लाख रुपये की नकदी है। हलफनामे के मुताबिक 2024-25 में विजय की इनकम 184.53 करोड़ रुपये थी।
लग्जरी गाड़ियों का बेड़ा भी
विजय के पास तीन करोड़ रुपये की टोयोटा लेक्सस 350 कार, 1.63 करोड़ की टोयोटा वेलफायर, दो करोड़ की बीएमडब्ल्यू आई7 और 5.35 लाख कीमत की मारुती स्विफ्ट कार है। अगर दोपहिया वाहन की बात करें तो विजय के पास टीवीएस एक्सएल सुपर बाइक है। इसकी कीमत 67 हजार रुपये से अधिक है।
यह भी पढ़ें: 10 अप्रैल को शपथ, फिर इस्तीफा, नीतीश कुमार का अगला प्लान क्या है?
चेन्नई के पेरम्बूर विधानसभा सीट के बाद विजय ने गुरुवार को तिरुचिरापल्ली विधानसभा सीट से भी नामांकन दाखिल किया है। विजय गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अरियमंगलम जोनल कार्यालय पहुंचे। सहायक रिटर्निंग अधिकारी को अपने कागजात सौंपे।
तिरुचिरापल्ली में निकाला रोड शो
नामांकन दाखिल करने से पहले विजय ने तिरुचिरापल्ली में एयरपोर्ट से एक विशाल रोड शो किया। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भारी भीड़ के कारण शहर में जाम जैसे हालात पैदा हो गए। रास्ते में एक दोपहिया चालक के साथ हादसा हो गया। रोडशो के बीच विजय अपने काफिले से उतरे और उस बाइक चालक की सहायता की।
यह भी पढ़ें: 'हमारी आप से कोई दुश्मनी नहीं', अमेरिकी जनता को पेजेश्कियन ने लिखा खुल पत्र
बता दें कि तिरुचिरापल्ली पूर्वी सीट पर विजय का सामना मौजूदा डीएमके विधायक इनिगो इरुदयराज और एआईएडीएमके केके राजशेखरन से होगा। बता दें कि तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं चार मई को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।
