Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। बॉलीवुड सेलेब्स भी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। एक्टर अक्षय कुमार सबसे पहले अपने घर से बाहर निकल कर वोट डालने पहुंचे थे। एक्टर ने सुबह-सुबह ही वोट डाल दिया। खिलाड़ी कुमार ब्लैक शर्ट और ग्रे पैंट्स में बेहद हैंडसम लगे। अक्षय के अलावा गोविंदा, हेमा मालिनी, ईशा देओल, प्रेम चोपड़ा, आमिर खान की मां, राजकुमार राव, कार्तिक आर्यन समेत तमाम स्टार्स ने वोट डाला है। इसी के साथ सेलेब्स लोगों से भी अपील कर रहे हैं कि वोट डालने के लिए अपने घरों से निकलें। आइए जानते हैं किस सितारे ने क्या कहा।

 

सलमान खान ने टाइट सिक्योरिटी के बीच अपना वोट दिया। एक्टर के चारों तरफ पुलिस कर्मी नजर आए।

 

 शाहरुख खान ने परिवार के साथ जाकर दिया वोट। किंग खान के साथ हाई सिक्योरिटी दिखाई दी।

 

 

हेमा मालिनी अपनी बेटी ईशा देओल के साथ वोट देने पहुंची थीं। एक्ट्रेस और मथुरा सांसद ने कहा, मैं आप सभी से अपील करती हूं कि वोट देने के लिए आए। ये आपका हक है। अपनी सरकार को चुनिए।

 

अक्षय कुमार सबसे पहले वोट देने के लिए अपने घर से बाहर निकले थे। एक्टर ने कहा कि इस पोलिंग बूथ पर बहुत अच्छा इंतजाम किया गया। सीनियर सिटिजन्स के लिए बहुत अच्छा इंतजाम है। साफ-सफाई है। आज के दिन वोट जरूर दें।

 

 

गोविंदा ने वोट देने के बाद लोगों से कहा, घर से बाहर निकलें और वोट करें।

 

 

सोनू सूद पोलिंग बूथ के बाहर स्पॉट हुए। एक्टर ने कहा कि आज के दिन मुंबई के सभी लोगों को वोट देना चाहिए। ये आपका अधिकार है। इसे छुट्टी के दिन की तरह ना लें। 

 

 

 

ईशा कोपिक्कर वोट देने के लिए पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने कहा मुझे लगता है कि पेरेंट्स के जेन जी किड्स को सीखना चाहिए कि वोट देना जरूरी है। मेरे पास जब भी समय होता है अपनी 10 साल की बेटी को सिखाती हूं कि वोट देना कितना जरूरी है। उसके क्या राइट्स है। बच्चों को इन चीजों के बारे में पेरेंट्स को सीखाना चाहिए।

 

 

सुभाष घई ने पोलिंग बूथ के बाहर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि ये हमारा कर्तव्य है कि हम वोट डाले। आप जिसे भी वोट करना चाहते हो प्लीज करो। मेरा हमेशा मुद्दा शिक्षा होता है। मैं उसी के लिए वोट दूंगा जो महाराष्ट्र के विकास की बात करेगा।

 

 

सुनील शेट्टी ने भी लोगों से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा, हम सब जानते हैं कि मुंबई बिजनेस और एंटरटेनमेंट का केंद्र रहा। हम चाहते हैं वो खोई हुई चमक वापस आ जाए। लोगों को अच्छी शिक्षा मिले। हमें कुछ भी मांगना ना पड़े। इस लिए लोगों को वोट देना चाहिए।

 

 

 

शाहरुख-सलमान के पोलिंग बूथ की बढ़ी सुरक्षा

 

पुलिस ने शाहरुख खान और सलमान खान के पोलिंग बूथ की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। दरअसल सलमान गैंग्सटर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के टारगेट पर है। इसलिए पुलिस ने भाईजान के पोलिंग बूथ की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। कुछ दिनों पहले शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकी मिली थी।