साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की एक्शन ड्रामा फिल्म 'पुष्पा : द रूल' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अल्लू अर्जुन के साथ फाहद फासिल, रश्मिका मंदाना, प्रकाश राज मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन, रश्मिका और फाहद फिर से पुष्पाराज, श्रीवल्ली और एसीपी भंवर सिंह शेखावत की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण मैत्री फिल्म मेकर्स ने किया है। फिल्म का पहला पार्ट 'पुष्पा: द राइज' 2021 में रिलीज हुआ था। 3 साल बाद थिएटर्स में पुष्पा 2 रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर दर्शक क्रेजी है। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आइए जानते हैं फिल्म पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस कर सकती है।

Sacnilk. Com की रिपोर्ट के मुताबिक, 'पुष्पा 2' ने सुबह 8 बजे तक 21.04 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी। फिल्म ने घरेलू बाजार में 70 करोड़ का बिजनेस किया है और ओवरसीज में करीब 30 करोड़ की कमाई की है। पुष्पा 2 दूसरी फिल्म बन गई है जिसने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ की कमाई कर ली। वहीं, पहले नंबर पर प्रभास की कल्कि 2898 एडी है।

 

थिएटर में छाई 'पुष्पा 2'

 

BookMyShow ने इस हफ्ते की शुरुआत में बता दिया था कि पुष्पा 2 की एक मिलियन टिकटे बिक चुकी हैं। फिल्म ने सभी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पहले दिन वर्ल्ड वाइड फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। आपको बताते चलें कि ये सिर्फ आंकड़े है, फिल्म पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करेगी। इसके लिए हमें कल तक का इंतजार करना होगा। पुष्पा 2 की टिकट काफी मंहगी है। आंध्र प्रदेश सरकार ने पुष्पा 2 के टिकट प्राइस को बढ़ाने की अनुमति दे दी है। इसके लिए अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर आंध्र प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया था।

 

'पुष्पा: द राइज' में पुष्पाराज चंदन की लकड़ियों की तस्करी करता है। इस वजह से पुष्पाराज और एसपी भंवर सिंह के बीच में दुश्मनी होती है। इसी पर फिल्म खत्म हो जाती है। फिल्म के सीक्वल में पुष्पाराज और भंवर के बीच में जंंग को दिखाया जाएगा। फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ रुपये है।