साल 2012 में 'विक्की डोनर' (Vicky Donor) सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया था। इस फिल्म से आयुष्मान खुराना और यामी गौतम ने डेब्यू किया था। आयुष्मान और यामी की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म में अन्नू कपूर ने डॉक्टर बलदेव चड्ढा का रोल प्ले किया था। इस किरदार को शायद ही कोई उनसे बेहतर कर सकता था। फिल्म में उनके पहले सीन से लेकर डायलॉग तक ने लोगों का दिल जीत लिया था। लेकिन क्या आपने डॉक्टर चड्ढा के रोल के लिए मेकर्स की पहली पसंद अन्नू कपूर नहीं थे। आइए जानते हैं कौन है वो एक्टर जिसने इस किरदार को रिजेक्ट किया था।

 

शूजित ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो फिल्म 'विक्की डोनर' को लेकर एक-दो 'ए' लिस्टर्स स्टार्स के पास गए थे। उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी और हंसने लगे। उन्होंने कहा कि वो इस तरह के रोल को करते हुए अच्छे नहीं लगेंगे। लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट कमाल है।

 

आयुष्मान ने किया था इस फिल्म से डेब्यू

 

विक्की डोनर में आयुष्मान ने स्पर्म डोनर का किरदार निभाया था। किसी भी एक्टर के इस तरह की फिल्म काफी चैलेंजिंग होती है। लेकिन आयुष्मान ने इस चैलेंज को एक्सेप्ट किया। शूजित ने कहा, जब मुझे कोई एक्टर नहीं मिला तो मैंने आयुष्मान को फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया। वो दिल्ली के रहने वाले थे। फिल्म का कैरेक्टर भी दिल्ली से था तो उन्हें बिल्कुल भी दिक्कत नहीं हुई। आयुष्मान हर चीज में बिल्कुल फिट बैठ गए थे।

 

अन्नू कपूर नहीं थे शूजित की पहली पसंद

 

शूजित डॉक्टर चड्ढा के रोल के लिए पहले ओम पुरी को साइन करना चाहते थे। उन्होंने ओम पुरी को फिल्म की स्टोरी सुनाई। हालांकि उन्होंने इस प्रोजेक्ट में बहुत ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। एक-दो बार वो फिल्म की नरेशन के लिए भी सुनने आए थे। लेकिन वो अपनी चीजों में व्यस्त थे तो बात बन नहीं पाई। इसके बाद शूजित ने इस रोल के लिए अन्नू कपूर को अप्रोच किया। अन्नू कपूर ने जैसे ही अपना किरदार सुना। वो बहुत एक्साइटेड हो गए। अन्नू ने इस किरदार को बखूबी निभाया।निर्देशक ने बताया कि फिल्म में जो अन्नू कपूर का पहला सीन है जिसमें वो स्पर्म डोनेट करने के तरीके में बता रहे हैं। वो सीन रियल लाइफ डॉक्टर से प्रेरित है।