अनुराग कश्यप बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक में से एक हैं। उनकी फिल्में लीक से हटकर होती हैं। निर्देशक ने अपने करियर में 'देव डी', 'नो स्मोकिंग' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। अनुराग सिर्फ निर्देशक ही नहीं लेखकर और एक्टर भी हैं। अनुराग फिल्मों में निगेटिव रोल प्ले करते हैं। साउथ फिल्म 'महाराजा' में अनुराग ने खलनायक का किरदार निभाया है। 'देव डी' निर्देशक अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वो खुद भी कह चुके हैं कि इंटरव्यू देने के बाद कंट्रोवर्सी में आ जाते हैं। फिल्म निर्देशक ने बॉलीवुड के कई ए- लिस्टर्स स्टार्स के साथ काम किया है। अनुराग ने कभी शाहरुख और सलमान के साथ फिल्म नहीं की है।

 

सभी जानते हैं कि सलमान की 'तेरे नाम' को अनुराग डायरेक्ट करने वाले थे। लेकिन अनुराग ने सलमान को छाती पर बाल उगाने के लिए कहा था। इस बात से सलमान अनुराग से नाराज हो गए थे। इसके बाद फिल्म निर्माता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान साथ काम क्यों नहीं किया। आइए हम बताते हैं।

 

शाहरुख संग क्यों नहीं किया काम

 

अनुराग ने इंटरव्यू में बताया था कि शाहरुख खान उनके सीनियर थे। उनके पास 'अशोका' के निर्देशन करने के लिए कॉल आया था। इसके अलावा भी कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम करने का मौका मिला था। लेकिन मैंने इसलिए नहीं किया क्योंकि मैं जिस तरह की फिल्में करता हूं। वो उनके स्टारडम के हिसाब की नहीं थी। मेरी फिल्मों में हीरो मर जाता है। लेकिन बॉलीवुड में हीरो का मरना फिल्म का फ्लॉप होना माना जाता है। इसी वजह से मेरे साथ धर्मेंद्र ने भी काम नहीं किया। उन्होंने कहा, 'मैं धर्मेंद्र जी से एक फिल्म के लिए मिला था। उन्हें स्क्रिप्ट पंसद आई थी। लेकिन सनी देओल ने उस स्क्रिप्ट को मना कर दिया'। उन्होंने कहा था, 'देओल कभी मरते नहीं है'।

 

शाहरुख संग कैसा है रिश्ता

 

अनुराग ने कहा, 'मैं शाहरुख खान के काम का फैन हूं। मुझे उनकी फिल्में बहुत पसंद है'। 'चक दे इंडिया' मेरी फेवरेट फिल्म है'। उन्होंने कहा, 'जिस तरह से हॉलीवुड में ऑयरमैन है उसी तरह बॉलीवुड में शाहरुख और सलमान खान हैं'। उनका फैन बेस इतना बड़ा है। वहीं, अनुराग कश्यप के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। फिल्मों के अलावा अनुराग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धूम मचा रहे हैं। निर्देशक की फिल्म राइफ्ल कल्ब 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।