एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को लेकर एक खबर सामने आ रही है। जिसको सुनकर उनके फैंस बहुत दुखी हो रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म को लेकर यह बात सामने आई है कि फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार राम चरण के साथ नजर आएंगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि उन्हें शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, इवेंट के दौरान होस्ट ने फैंस को बताया कि कियारा अस्पताल में भर्ती होने के कारण इवेंट में शामिल नहीं हो सकेंगी लेकिन उनकी हेल्थ के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई है। यह सुनकर उनके फैंस परेशान हो गए। फैंस ने सोचा कि एकदम उन्हें क्या हो गया क्योंकि बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही कियारा को एयरपोर्ट पर देखा गया था। बात क्या है।
अस्पताल में भर्ती कियारा
शनिवार सुबह मुंबई के अस्पताल में कियारा को भर्ती कराया गया है। यह सुनकर उनके फैंस परेशान हो गए। फैंस ने सोचा कि एकदम उन्हें क्या हो गया क्योंकि बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही कियारा को एयरपोर्ट पर देखा गया था। एक्ट्रेस को मुंबई में आने वाली फिल्म 'गेम चेंजर' के ट्रेलर लॉन्च और प्रेस मीट में शामिल होना था लेकिन वह वहां नहीं आ सकीं।
उनकी टीम के मुताबिक, कियारा को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की वजह का अभी पता चल नहीं पाया है। उनकी टीम ने बताया कि एक्ट्रेस को ज्यादा मेहनत के कारण थोड़ा आराम करने की सलाह दी गई है क्योंकि वह लगातार काम कर रही हैं। लगातार काम करने की वजह से शरीर में थकान के कारण उनके शरीर में कमजोरी आ गई। जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उनकी टीम ने कहा कि कियारा की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और वह इवेंट में शामिल नहीं हो पाईं। यह जानकारी तब सामने आई जब कियारा के टीम ने सोशल मीडिया पर उनके इवेंट में शामिल नहीं होने के बारे में सवाल पूछने शुरू कर दिए। कियारा की टीम ने उनके फैंस को भरोसा दिलवाया जल्द ही ठीक हो जाएंगी और अपने काम पर वापस आ जाएंगी।
आने वाली फिल्म में किसके साथ नजर आएगीं ?
गेम चेंजर में कियारा आडवाणी और राम चरण की रोमांटिक जोड़ी नजर आएगी। हाल ही में फिल्म की टीम ने लखनऊ में फिल्म का टीजर लॉन्च किया था। एक मिनट से ज्यादा लंबे टीज़र में राम खूब एक्शन सीन करने के साथ ही कियारा संग रोमांस करते नजर आए। यह फिल्म राजनीति की दुनिया पर आधारित है और एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी की कहानी पर फोकस्ड है जो भ्रष्ट राजनेताओं से मुकाबला करता है और निष्पक्ष चुनाव के लिए लड़ता है। एस शंकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कितना है फिल्म का बजट?
यह फिल्म इस साल की पहली मेगा बजट फिल्मों में से एक है। जिसको 500 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक राम चरण ने इस फिल्म के लिए पहले 100 करोड़ रुपये फीस तय की थी लेकिन प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ने की वजह से उन्होंने अपनी फीस घटाकर 65 करोड़ रुपये कर दी। वहीं, कियारा को इसके लिए 5-7 करोड़ रुपये मिली है। पहले यह फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली थी और अब यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है।