बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन आलिया को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस की बहन आलिया पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड और उसकी गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप है। इस खबर को जानने के बाद फैंस हैरान हो गए। आलिया फाखरी को न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अब इस मामले में आलिया की बहन नरगिस का बयान है। आइए जानते हैं नरगिस ने अपनी बहन आलिया को लेकर क्या कहा है?

 

बहन को लेकर नरगिस ने दिया बयान

 

नरगिस फाखरी ने इस खबर पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि वो अपनी बहन के संपर्क में पिछले 2 दशकों से नहीं है। उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। नरगिस ने कहा, 'उन्हें भी बाकी लोगों की तरह न्यूज में ही पता चला है'। नरगिस के मां ने अपनी बेटी को निर्दोष बताया है। अभिनेत्री की मां ने अपने इंटरव्यू में कहा था,  'मुझे नहीं लगता मेरी बेटी किसी को मार सकती है। वो बहुत ही अच्छी इंसान है जो सबका ख्याल रखती हैं'। हालांकि उन्होंने ये बात स्वीकार की है कि एक दुर्घटना के बाद से वो नशे का सेवन करती थी। आलिया के इस बदले हुए व्यवहार का ये कारण हो सकता है।

 

क्या है पूरा मामला

 

रिपोर्ट के अनुसार, आलिया अपने एक्स बॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स के साथ दोबारा रिलेशनशिप में आना चाहती थीं। वो उनके साथ पैचअप करना चाहती थी। लेकिन जैकब्स ऐसा नहीं चाहते थे। जैकब्स अपनी गर्लफ्रेंड एटिएन के साथ रहना चाहते थे। आलिया ने गुस्से में अपने एक्स बॉयफ्रेंड और उनकी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, आलिया की बहन सुबह 6.20 पर जैकब्स के दो मंजिला घर पर पहुंची थीं। वहां जाकर उन्होंने चिल्लकर कहा था कि तुम सब मरने वाले हो।

 

इसके बाद आलिया ने बिल्डिंग के गैरेज में आग लगा दी। एटिएन ने जब आग लगते देखा तो नीच सो रहे जैकब्स को उठाने गई। एटिएन उन्हें बचाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन तब तक बिल्डिंग आग की लपटों से घिर गई। जैकब्स और एटिएन की मौत दम घुटने और जलने से हो गई। आलिया पर हत्या का आरोप है। कोर्ट ने अगली सुनवाई 9 दिसंबर 2024 को रखी है। अगर उन पर लगे आरोप सही साबित होते हैं तो उन्हें उम्र कैद की सजा होगी।