नयनतारा (Nayanthara) और विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) ने साल 2022 में शादी की थी। कपल एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। कपल को फैंस बेहद पसंद करते हैं। साउथ एक्ट्रेस ने अपनी डॉक्यूमेंट्री 'बियॉन्ड द फेयरीटेल' (Beyond The Fairytale) में अपनी लाइफ में उतार-चढ़ाव का खुलासा किया है। ये डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है। साउथ अदाकारा ने बताया कि मैं अपने एक्स बॉयफ्रेंड की वजह से एक्टिंग तक छोड़ने वाली थी। उनकी इस डॉक्यूमेंट्री में नागार्जुन अक्किनेनी ने बताया कि नयनतारा के लिए वो बहुत ही मुश्किल समय था।


नयनतारा ने कहा, 'मेरा पहला रिश्ता पूरी तरह से विश्वास पर आधारित था कि दूसरा व्यक्ति भी मुझसे प्यार करता है। जवान एक्ट्रेस का नाम निर्देशक सिलंबरासन टीआर संग जुड़ा था। दोनों की प्राइवेट फोटो पब्लिक में लीक हो गई थी और रिश्ता टूट गया। उस समय नागार्जुन उनके साथ फिल्म 'बॉस' में काम कर रहे थे। साउथ सुपरस्टार ने बताया कि वो समय नयनतारा के लिए मुश्किल समय था। जैसे ही नयनतारा का फोन बजता हम सब डर जाते हैं। फोन उठाने के बाद वो परेशान हो जाती थी और उनका व्यक्तिव तुरंत बदल जाता था।

 

इस साउथ निर्देशक संग था नयनतारा का रिश्ता

 

एक्ट्रेस ने प्रभुदेव के साथ Villu में काम किया था। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में आ गई थी। जवान एक्ट्रेस ने बताया कि प्रभुदेवा ने मुझे एक्टिंग छोड़ने के लिए कहा था। उनकी एक्स वाइफ लाथा ने उन्हें तलाक देने से मना कर दिया था। उनकी पत्नी मुझ पर प्रभुदेवा संग रिश्ता खत्म करने का प्रेशर बनाया गया था और करियर से ब्रेक लेने के लिए कहा गया था। ऐसा नहीं था कि मेरे पास विक्लप नहीं थे। मैं सिनेमा छोड़ने के लिए तैयार हो गई थी।

 

नयनतारा ने बताया कि मैं अपने रिलेशनशिप के बारे में इसलिए बात कर रही हूं कि क्योंकि लोगों ने मेरे बारे में कहानियां लिखना शुरू कर दिया था। ऐसा कैसे हो सकता है लड़कों से कभी कुछ नहीं पूछा गया। करीब 2 साल के बाद नागार्जुन अक्किनेनी ने मुझे काम दिया।  2015 में नयनतारा ने नानुम राउडी धान में विग्नेश शिवन साथ काम किया। इस फिल्म का निर्माण धनुष ने किया था। इस फिल्म के सेट पर नयनतारा और विग्नेश के प्यार की शुरुआत हुई थी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार शाहरुख खान के साथ जवान में नजर आई थी।