साल 2024 हिंदी सिनेमा के लिए काफी अच्छा रहा। इस साल बॉलीवुड फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया। 'कल्कि एडी 2898', 'देवरा', 'सिंघम अगेन', 'स्त्री 2' समेत कई बिग बजट फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सेलेब्स की दमदार एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया। बॉलीवुड के 'ए' लिस्टर्स स्टार के बारे में सोचते हैं तो दिमाग में आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, सलमान खान, शाहरुख खान का नाम आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं IMDb के टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर एक्टर की लिस्ट में इनमें से कोई भी स्टार नंबर वन पर नहीं था। आइए बताते हैं किस हसीना ने मारी बाजी।

 

नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी इस लिस्ट में नंबर वन पर है। एक्ट्रेस के लिए ये साल काफी धमाकेदार रहा। रणबीर कपूर की एनिमल में उन्होंने जोया का किरदार निभाया। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इस फिल्म ने तृप्ति को नई पहचान दी। इस साल की शुरुआत में तृप्ति की विक्की कौशल के साथ 'बैड न्यूज' रिलीज हुई थी। इसके बाद राजकुमार राव के साथ 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' और आखिरी में कार्तिक आर्यन के साथ 'भूलभुलैया 3' रिलीज हुई थी।

 

तृप्ति डिमरी ने सभी स्टार्स को दी मात

 

तृप्ति की तीनों फिल्मों को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दीपिका पादुकोण है। दीपिका अपनी लाइफ के मदरहुड फेज को जमकर एन्जॉय कर रही हैं। इस साल दीपिका की 'फाइटर', 'कल्कि 2898 एडी' और 'सिंघम अगेन' रिलीज हुई थी। एक्ट्रेस ने कल्कि से तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इस फिल्म से एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग भी बढ़ी है।

 

इस लिस्ट में ईशान खट्टर तीसरे नंबर पर है। एक्टर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। बॉलीवुड के बाद ईशान हॉलीवुड टीवी शो 'परफेक्ट कपल' में नजर आए थे। लिस्ट में चौथे नंबर पर शाहरुख खान, पांचवें पर शोभिता धुलिपाला हैं।

 

IMDb -टॉप 10 पॉपुलर एक्टर्स लिस्ट

 

  1. तृप्ति डिमरी
  2. दीपिका पादुकोण
  3. ईशान खट्टर
  4. शाहरुख खान
  5. शोभिता धुलिपाला
  6. शरवरी वाघ
  7. ऐश्वर्या राय
  8. संमाथा
  9. आलिया भट्ट
  10. प्रभास

 

 

.