Pushpa 2 Trailer Out: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' (Pushpa 2 : The Rule) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 48 सेकेंड का है। फिल्म के ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है। ट्रेलर में पुष्पाराज का दमदार अंदाज देखने को मिला है। अल्लू अर्जुन जबरदस्त एक्शन सीन करते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेलर ने फैंस की उम्मीदों को दोगुना कर दिया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना, फहद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। पुष्पा 2 का हर एक सीन देख दिमाग हिल जाएगा। फिल्म के डायलॉग्स, बैकग्राउंड म्यूजिक, वीएफएक्स और एक्टर्स की एक्टिंग सब कुछ दमदार है।
यहां देखें पुष्पा 2 : द रूल का धमाकेदा ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत एक नेता के दमदार डायलॉग से होती है ये कौन आदमी है जिसे ना पैसे का खौफ ना ही पावर का खौफ है। इसके बाद पुष्पाराज यानी (अल्लू अर्जुन) की एंट्री होती है। इसके बाद कहते हैं नाम छोटा है लेकिन साउंड बड़ा। पुष्पा सिर्फ नाम नहीं ब्रांड है। पुष्पा और श्रीवल्ली की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है। वहीं,एसपी भवर सिंह की एंट्री नदी में अरे दीवाने कहां से गाने पर नहाते हुए होती है। भवर सिंह अपने अंदाज में मस्त लगते हैं। पुष्पा कहते हैं, मैं नेशनल नहीं इंटरनेशनल खिलाड़ी हूं। पुष्पा सुनकर फ्लॉवर समझे क्या फायर नहीं वाइल्ड फ्लावर हूं।
पुष्पा के किरदार में अल्लू अर्जुन छा गए। हर एक सीन में वो कमाल के लग रहे हैं। एक्शन सीन्स से लेकर डायलॉग डिलीवरी तक उनका कोई मुकाबला नहीं है। पुष्पा 2: द रुल का ट्रेलर लॉन्च पटना में रखा गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी परफॉर्म किया।
पुष्पाराज और भवर सिंह के बीच होगी कड़ी टक्कर
पुष्पा: द राइज साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म के अंत में दिखाया जाता है कि पुष्पाराज भवर सिंह को मात दे देता है। भवर पुष्पा से बदला लेने की ठान लेता है। फिल्म के दूसरे पार्ट में दोनों के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। ये फिल्म इस साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।