बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) इंडस्ट्री के वर्सेटाइल एक्टर हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया। फिल्म चले ना चले राजकुमार पर्दे पर छा जाते हैं। स्त्री एक्टर की लव स्टोरी भी कमाल की है। उन्होंने एक ही लड़की को शुरुआत से डेट किया और उससी से शादी की। राजकुमार ने साल 2021 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी कर ली। पत्रलेखा और राजकुमार की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं।

 

शादी के समय पत्रलेखा और राजकुमार की कई तस्वीरें वायरल हुई थी। एक फोटो में पत्रलेखा राजकुमार को सिंदूर लगाते नजर आई थीं। स्त्री एक्टर ने ऐसा करने के पीछे का कारण बताया है?

 

क्यों पत्रलेखा ने राजकुमार को लगाया था सिंदूर

 

राजकुमार ने कहा, उस समय हम एक-दूसरे को बराबर अधिकार दे रहे थे। एक्टर ने कहा, 'वो मोमेंट हमारे लिए बहुत ही खास था। मुझे लगा था कि उसने सिंदूर, मंगलसूत्र और चूड़ा पहना हुआ था? मुझे लगा वो इतना कुछ कर रही है। मैं क्या कर रहा हूं। मैंने बस वेडिंग रिंग पहनी है। मैंने उससे कहा, तुम मुझ पर भी थोड़ा सिंदूर लगा देना ताकि हम दोनों एक हो जाए'। 

 

राजकुमार ने आगे कहा, 'ये सुनकर पत्रलेखा बहुत खुश हो गई थी। मुझे नहीं लगा था कि हमने कुछ अलग किया है'। स्त्री एक्टर ने कहा, 'मैं और पत्रलेखा शादी की रस्मों में कुछ वचनों को लेकर अनकंफर्टेबल थे। हम हर मंत्र के पीछे का मतलब पूछ रहे थे। पत्रलेखा को जो वचन लेने थे उनमें से मैं एक वचन में कंफर्टेबल नहीं था। एक वचन में उसे कहना था कि वो मुझ पर कभी गुस्सा नहीं करेगी। मुझे पता था कि ऐसा नहीं होने वाला है तो ये वेलिड नहीं है।

 

शादी से पहले 10 साल तक किया था डेट

 

पत्रलेखा और राजकुमार ने साथ में इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया। कपल ने साल 2010 में एक-दूसरे को डेट किया था। डेटिंग के 10 साल बाद दोनों ने शादी की। दोनों साथ में बेहद खुश हैं। वहीं, राजकुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। फिल्म में राजकुमार और श्रद्धा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।