अमिताभ बच्चन और रेखा के लव अफेयर के बारे में सभी जानते हैं। आज के समय में भी दोनों की लव स्टोरी सबसे ज्यादा चर्चित है। दोनों ने कभी अपने अफेयर को एक्सेप्ट नहीं किया है। हालांकि रेखा अपने इंटरव्यू में अमिताभ का जिक्र आज भी करती हैं। लेकिन बिग बी ने कभी भी पब्लिक में कुछ नहीं कहा है। दिग्गज अभिनेत्री रेखा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। 

 

'सिलसिला' अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उनकी तस्वीरों को देखकर उनकी उम्र का पता लगाना नामुमकिन है। अभिनेत्री हाल ही में कपिल शर्मा के शो में पहुंची हैं। शो में कपिल रेखा को बताते हैं कि मैं अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। मैंने शो में उनके सामने उन्ही की मिमिक्री की थी।

 

मिस्टर बच्चन को लेकर रेखा ने कही ये बात

 

मिस्टर बच्चन ने इसके बाद मेरी मां से पूछा था, देवी जी क्या खाकर पैदा किया था। मेरी मां ने जवाब, दाल-रोटी। कपिल की बातें सुनकर रेखा मुस्कुराती हैं। उन्होंने कहा, 'मुझसे पूछिए ना, एक-एक डायलॉग याद है। मैं रोज ये शो देखती हूं'। ये पहली बार नहीं है जब रेखा ने अमिताभ के बारे में ऐसा कुछ कहा। इससे पहले भी वो सीमी ग्रेवाल के इंटरव्यू में बिग बी के लिए अपना प्यार जाहिर कर चुकी हैं। 

 

अमिताभ-रेखा ने 9 फिल्मों में साथ किया था काम

 

1970 से 1980 के दशक में अमिताभ और रेखा ने साथ में 9 फिल्मों में काम किया है। ऑन स्क्रीन दोनों की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते थे। अमिताभ और रेखा उस समय की हिट जोड़ी थी। दोनों के बीच में अफेयर था। हालांकि रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शादी के बाद बिग बी ने रेखा से अपना रिश्ता खत्म कर दिया था। अमिताभ ने जया बच्चन से शादी कर ली। यश चोपड़ा की फिल्म 'सिलसिला' में रेखा, अमिताभ और जया बच्चन ने साथ में काम किया था। ये दोनों की आखिरी फिल्म थी। इसके बाद दोनों कभी किसी फिल्म में नजर नहीं आए। 

 

आपको बताते चलें कि 'कौन बनेगा करोड़पति' का 16वां सीजन आ रहा है। दर्शक इस शो को बेहद पसंद करते हैं। अमिताभ साल 2000 से इस शो का हिस्सा है। साल 2002 में इस शो के एक सीजन को सिर्फ शाहरुख खान ने होस्ट किया था।