सैफ अली खान इस समय लीलावती अस्तपताल में भर्ती हैं। उन पर 16 जनवरी को हमला हुआ था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हाल ही में उनकी सर्जरी हुई और अभी डॉक्टर्स की देख रेख कर रहे हैं। फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सैफ पर हुए हमले के बाद इंडस्ट्री शॉक में है। सेलेब्स ने इस घटना की आलोचना की है। उनका कहना है कि ये हम सभी के लिए चिंता करने के बात है। इस मुश्किल समय में सैफ के साथ पूरी इंडस्ट्री साथ खड़ी है। अब सैफ की हालत के बारे में डॉक्टर ने अपडेट दिया है।

 

लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स ने प्रेस मीट की। उन्होंने बताया कि सैफ अब बिल्कुल ठीक हैं। वह एक शेर की तरह है और उन्होंने स्ट्रेचर लेकर चलने तक से मना कर दिया। उन्हें दो से तीन में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें- नहीं पकड़ा गया सैफ का हमलवार, पुलिस ने संदिग्ध को लेकर दिया ये बयान

 

डॉक्टर ने बताया कैसी है सैफ की हालत

 

मुंबई अस्पताल के सीओओ डॉक्टर नीरज उतमानी ने कहा, 'सैफ अली खान असली हीरो है। हालांकि वह बहुत ही किस्मत वाले हैं। अगर चाकू उनकी पीठ में 2 मिलीमिटर से ज्यादा घुस जाता तो घाव बहुत गंभीर हो सकता था'। उन्होंने आगे कहा, 'वह ठीक है। उनकी 5 घंटे तक सर्जरी चली थी और हमारी उम्मीद से बेहतर रिकवरी कर रहे हैं। उन्हें इस समय बेड रेस्ट दिया गया है। वह 2 से 3 दिन में डिस्चार्ज हो जाएंगे'।

 

लीलावती अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉक्टर नितिन डैंग ने कहा, 'मिस्टर खान को तीन गहरे घाव आए थे। एक उनकी रीढ़ की हड्डी के पास था लेकिन इससे उनके रीढ़ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वह बहुत ही खुशकिस्मत हैं'।

 

ये भी पढ़ें- 'हम सब परेशान...', सैफ पर हुए हमले पर शाहिद ने दिया रिएक्शन

 

बीच बचाव में घायल हुए थे सैफ

 

सैफ पर उनके घर में चाकू से छह बार वार किया गया। वह हमलावरों से अपने बच्चों और स्टाफ को बचाने की कोशिश कर रहे थे जो उनके घर में चोरी के इरादे से आए थे। सैफ के बेटे जेह की नैनी ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने 1 करोड़ की मांग की थी।